New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

मीनाकारी कला

(प्रारंभिक परीक्षा : कला एवं संस्कृति)

चर्चा में क्यों

थाईलैंड की यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने थाईलैंड की प्रधानमंत्री शिनावात्रा के पति पिटक सुकसावत को मीनाकारी कला से निर्मित बाघ आकृति वाले कफलिंक उपहार में दिए।

Meenakari-Art

मीनाकारी कला के बारे में

  • परिचय : यह पक्षियों, फूलों और पत्तियों के नाटकीय रूपांकनों में चमकीले रंगों के साथ विभिन्न प्रकार की धातुओं को चित्रित करने या अलंकृत करने की कला है।
  • उत्पत्ति : मूल रूप से फारस (ईरान) में 
  • भारत में आगमन : 16वीं सदी में मुग़ल शासन के साथ
  • प्रचलित : राजस्थान एवं गुजरात राज्यों में 
  • तकनीक : धातु, पत्थर और कपड़ों पर रंग और डिज़ाइन बनाने के लिए काँच के बारीक पाउडर का उपयोग किया जाता है।
  • डिज़ाइन : आमतौर पर फूल, पत्तियां, पक्षी और जानवरों के पैटर्न शामिल होते हैं।
  • रंग : काले, नीले, हरे, गहरे पीले, लाल, नारंगी और गुलाबी जैसे रंग प्रमुख रूप से।
  • प्रमुख कलाकार : कुदरत सिंह को मीनाकारी कला का जादूगर माना जाता है और उन्हें वर्ष 1968 में पदम श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

कफ़लिंक्स की विशेषताएं

  • कफ़लिंक्स में राजसी बाघ के चेहरे वाली आकृति साहस और नेतृत्व का प्रतीक है 
  • इन्हें सोने की परत के साथ उच्च गुणवत्ता वाली चांदी में तैयार किया गया है। 
  • इसमें जीवंत तामचीनी का काम किया गया है जो भारत की समृद्ध आभूषण परंपराओं को दर्शाता है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR