New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

अभ्यास 'आक्रमण'

चर्चा में क्यों?

  • हाल ही में भारतीय वायुसेना ने 'आक्रमण' नामक एक बड़े स्तर के अभ्यास का आयोजन किया।
  • इसका संचालन पूर्वी, पश्चिमी और मध्य वायुसैनिक कमानों के एयरबेसों से किया गया।

‘आक्रमण’ अभ्यास की प्रमुख विशेषताएँ

  • उद्देश्य:
    • विभिन्न प्रकार के युद्ध परिदृश्यों में भारतीय वायुसेना की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण।
    • मल्टी-थिएटर ऑपरेशन्स और वायु प्रभुत्व स्थापित करने की दक्षता का आकलन।
  • भागीदारी:
    • राफेल:
      • अत्याधुनिक लड़ाकू विमान।
      • लंबी दूरी तक सटीक हमले करने में सक्षम।
      • मौसम की किसी भी स्थिति में दिन-रात ऑपरेशन करने की क्षमता।
      • परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम और अत्याधुनिक एवियोनिक्स सिस्टम से युक्त।
      • राफेल को फ्रांस की एयरोस्पेस कंपनी Dassault Aviation से खरीदा गया है।
    • सुखोई-30 MKI:
      • भारतीय वायुसेना की रीढ़।
      • बहुउद्देश्यीय, सुपरसोनिक युद्धक विमान।
      • उच्च गतिशीलता और लंबी उड़ान क्षमता।
      • हवा से हवा और हवा से ज़मीन पर हमले की बहुस्तरीय क्षमता।
      • भारत-रूस संयुक्त परियोजना, जिसे HAL (हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड) ने भारत में निर्मित किया।
  • AWACS (Airborne Warning and Control System)
    • AWACS: यह हवाई निगरानी और नियंत्रण प्रणाली दुश्मन के विमानों को दूर से पहचान सकती है।
      • यह युद्ध क्षेत्र में कमांड सेंटर की भूमिका निभाते हुए लड़ाकू विमानों को दिशा-निर्देश देता है।
    • अन्य भागीदार विमान:
      • मिड-एयर रिफ्यूलिंग टैंकर
      • विभिन्न सपोर्ट एयरक्राफ्ट्स

  अभ्यास का रणनीतिक महत्व:

  • चीन और पाकिस्तान की सीमाओं पर मौजूदा सुरक्षा स्थिति के मद्देनज़र भारत की वायु शक्ति का प्रदर्शन।
  • तेज़ी से बदलते भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारतीय वायुसेना की तैयारियों का संकेत।
  • अभ्यास को भारत की "इंटीग्रेटेड थियेटर कमांड्स" की दिशा में उठाए गए कदमों से भी जोड़ा जा सकता है।

 प्रश्न.  हाल ही में चर्चा में रहा 'आक्रमण' अभ्यास किससे संबंधित है?

(a) भारतीय थल सेना का समुद्री अभ्यास

(b) भारतीय नौसेना का रणनीतिक अभ्यास

(c) भारतीय वायुसेना का अभ्यास

(d) भारत-फ्रांस संयुक्त अंतरिक्ष अभ्यास

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR