बेंगलुरू को हराकर मोहन बागान बना ISL चैंपियन

चर्चा में क्यों?

हाल ही में मोहन बागान सुपर जायंट ने फाइनल में बेंगलुरु एफसी को हराकर 2024-25 सत्र का इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का 11वां संस्करण जीत लिया।

प्रमुख बिंदु:

  • मोहन बागान सुपर जायंट का यह दूसरा आईएसएल खिताब था।
  • इससे पहले उन्होंने 2022-23 में एटीके मोहन बागान के रूप में इसे जीता था।
  • यह फाइनल कोलकाता स्थित विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन स्टेडियम में खेला गया था।
  • मोहन बागान सुपर जायंट आईएसएल के इतिहास में एक ही सत्र में आईएसएल विजेता शील्ड और आईएसएल खिताब जीतने वाली दूसरी टीम बन गई।

इंडियन सुपर लीग (ISL) और इसके खिताब के विजेता:

परिचय:

  • इंडियन सुपर लीग (ISL) भारत में एक प्रमुख पेशेवर क्लब-आधारित फुटबॉल लीग है, जिसकी शुरुआत 2014 में हुई थी। 
  • इसका प्रचार अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF), रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और स्टार इंडिया द्वारा किया जाता है।

मान्यता:

  • वर्ष 2019 में, ISL को फीफा और एशियाई फुटबॉल परिसंघ (AFC) द्वारा भारत की शीर्ष क्लब-आधारित पेशेवर घरेलू लीग के रूप में मान्यता दी गई।

क्लबों की संख्या:

  • वर्तमान में ISL में कुल 13 क्लब भाग लेते हैं।

प्रतियोगिता प्रारूप:

  • प्रत्येक सत्र में दो प्रमुख ट्रॉफियां प्रदान की जाती हैं:
    • आईएसएल विजेता शील्ड: 
      • लीग चरण की समाप्ति पर अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम को प्रदान की जाती है।
    • आईएसएल खिताब (ट्रॉफी): 
      • शीर्ष छह टीमें प्ले-ऑफ चरण में प्रवेश करती हैं, और विजेता को ISL खिताब प्रदान किया जाता है।

प्रश्न: वर्तमान में ISL में कितने क्लब भाग लेते हैं?

(a) 10

(b) 12

(c) 13

(d) 14

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT