New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

राष्ट्रीय कैडेट कोर

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) में तीन लाख कैडेटों की वृद्धि करने की योजना की घोषणा की है।

राष्ट्रीय कैडेट कोर के बारे में

  • परिचय : भारतीय सशस्त्र बलों की युवा शाखा के रूप में यह एक स्वैच्छिक संगठन है जो स्कूल/कॉलेज छात्रों को अनुशासित और देशभक्त नागरिक बनाने पर केंद्रित है।
    • यह दुनिया का सबसे बड़ा वर्दीधारी युवा संगठन है।
  • त्रि-सेवा संगठन : थल सेना, नौसेना और वायु सेना शामिल
  • आदर्श वाक्य : एकता एवं अनुशासन
  • स्थापना : राष्ट्रीय कैडेट कोर अधिनियम के अनुमोदन के बाद 15 जुलाई, 1948 को एन.सी.सी. का औपचारिक उद्घाटन किया गया।
  • मुख्यालय : नई दिल्ली
  • उद्देश्य
    • युवा नागरिकों में चरित्र, भाईचारा, अनुशासन, धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण, साहस की भावना और निस्वार्थ सेवा का विकास करना।
    • नेतृत्व गुणों वाले प्रशिक्षित और प्रेरित युवाओं का एक समूह तैयार करना।
  • प्रशिक्षण : कैडेटों को छोटे हथियारों और ड्रिल सहित बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है।
  • एन.सी.सी. विशेष प्रवेश योजना : यह योजना एन.सी.सी. कैडेटों को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में नियुक्त होने का अवसर प्रदान करती है। 
  • वर्तमान क्षमता : लगभग 17 लाख, जो भविष्य में 20 लाख तक पहुंचाने की योजना है।
  • एन.सी.सी. दिवस : भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 24 नवंबर, 1948 को दिल्ली में पहली एन.सी.सी. इकाई की स्थापना के समारोह की अध्यक्षता की थी। इस दिन को पारंपरिक रूप से ‘एनसीसी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
    • 24 नवंबर, 2024 को इसने अपना 76वां स्थापना दिवस मनाया था।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR