प्रतिस्पर्धा कानून के अर्थशास्त्र पर राष्ट्रीय सम्मेलन

चर्चा में क्यों?

  • नई दिल्ली में प्रतिस्पर्धा कानून के अर्थशास्त्र पर 10वें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।
  • यह सम्मेलन प्रतिस्पर्धा कानून के अर्थशास्त्र के क्षेत्र में काम करने वाले विद्वानों, व्यवसायियों और विशेषज्ञों को एक मंच पर लाता है।
  • उद्देश्य:
    • प्रतिस्पर्धा कानून और अर्थशास्त्र के आपसी संबंधों की समझ विकसित करना।
    • प्रतिस्पर्धा-विरोधी प्रथाओं, बाजार संरचना और उपभोक्ता कल्याण से जुड़े आर्थिक और कानूनी मुद्दों का विश्लेषण करना।
  • इसका आयोजन भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) द्वारा साल 2016 से हर साल किया जाता है।

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (Competition Commission of India - CCI):

  • यह एक वैधानिक निकाय है, जिसे भारत में प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने, एक निष्पक्ष और पारदर्शी बाजार व्यवस्था सुनिश्चित करने और एकाधिकार व अनुचित व्यापार प्रथाओं को रोकने के लिए स्थापित किया गया है।
  • इसकी स्थापना 14 अक्टूबर 2003 को प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 के तहत की गई।
  • यह आयोग 2009 से पूर्ण रूप से कार्यरत हुआ, जब इसे प्रतिस्पर्धा अधिनियम को लागू करने की शक्तियाँ प्राप्त हुईं।

प्रश्न.  हाल ही में प्रतिस्पर्धा कानून के अर्थशास्त्र पर 10वें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कहां किया गया?

(a) मुंबई

(b) बेंगलुरु

(c) नई दिल्ली

(d) कोलकाता

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT