New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

राष्ट्रीय धन्वंतरि आयुर्वेद पुरस्कार

चर्चा में क्यों?

  • आयुष मंत्रालय, भारत सरकार ने तीन चिकित्सकों को वर्ष 2025 के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय धन्वंतरि आयुर्वेद पुरस्कार प्रदान किए।
  • ये पुरस्कार मुंबई में आयोजित एक समारोह में आयुष मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रतापराव जाधव द्वारा प्रदान किए गए।
  • प्रत्येक पुरस्कार विजेता को प्रशस्ति पत्र, भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा वाली ट्रॉफी और ₹5 लाख का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

Dhanvantri-Ayurveda-Award

राष्ट्रीय धन्वंतरि आयुर्वेद पुरस्कार प्राप्तकर्ता:

  • वैद्य तारा चंद शर्मा: प्रसिद्ध नाड़ी वैद्य और लेखक, जिन्होंने अपने प्रकाशनों के माध्यम से आयुर्वेदिक ज्ञान को समृद्ध किया है।
  • वैद्य माया राम उनियाल: द्रव्यगुण विज्ञान के क्षेत्र में छह दशकों से अधिक का अनुभव रखने वाले विद्वान, जिनके लेखन और प्रशासन ने आयुर्वेद के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
  • वैद्य समीर गोविंद जमदग्नि: विश्व व्याकरणमाला राष्ट्रीय सम्मेलन और विश्व आयुर्वेद प्रबोधिनी के संस्थापक, जिन्होंने आयुर्वेद शिक्षा में नए आयाम जोड़े हैं।

राष्ट्रीय धन्वंतरि आयुर्वेद पुरस्कार:

  • यह भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा दिया जाने वाला एक प्रतिष्ठित सम्मान है। 
  • यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने आयुर्वेद के क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया है।

आयुर्वेद:

Ayurveda

  • यह भारत की पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली है।
  • आयुर्वेद शब्द संस्कृत के दो शब्दों 'आयुष' और 'वेद' से मिलकर बना है।
    • इसका अर्थ क्रमशः 'जीवन' और 'विज्ञान' होता है।
    • इस प्रकार आयुर्वेद का अर्थ 'जीवन का विज्ञान' है।
  • इसमें शरीर, मन, आत्मा और पर्यावरण के बीच संतुलन पर ज़ोर दिया जाता है।
  • इसमें रोगों को शरीर की जीवन शक्ति या प्राण के असंतुलन से जोड़ा जाता है। 
  • आयुर्वेद में, आहार, जड़ी-बूटियां, मालिश, योग, ध्यान, और आंतरिक सफ़ाई जैसे तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है।
  • इसमें नाड़ी, जीभ, आंखों, और शारीरिक रूप का निरीक्षण करने जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है।

भगवान धन्वंतरि: आयुर्वेद के देवता

भगवान धन्वंतरि को भारतीय पौराणिक मान्यताओं में स्वास्थ्य, चिकित्सा और आयुर्वेद के देवता माना जाता है। उन्हें विष्णु के अवतारों में से एक माना जाता है, जो रोगों का नाश करने वाले और आरोग्य प्रदान करने वाले देवता हैं।

प्रश्न. राष्ट्रीय धन्वंतरि आयुर्वेद पुरस्कार किस मंत्रालय द्वारा प्रदान किया जाता है?

(a) स्वास्थ्य मंत्रालय

(b) आयुष मंत्रालय

(c) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

(d) गृह मंत्रालय

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X