New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 27 June, 3:00 PM July Exclusive Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 6th June 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 22 June, 5:30 PM July Exclusive Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 6th June 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi: 27 June, 3:00 PM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 22 June, 5:30 PM

नाटो शिखर सम्मेलन 2025

चर्चा में क्यों?

हाल ही में नाटो शिखर सम्मेलन 2025 नीदरलैंड के हेग में आयोजित किया गया।

नाटो शिखर सम्मेलन 2025

  • यह शिखर सम्मेलन पहली बार नीदरलैंड्स की राजधानी हेग में आयोजित किया गया।
  • नई नाटो महासचिव मार्क रुट्टे (पूर्व डच प्रधानमंत्री) ने अपने कार्यकाल की शुरुआत इसी सम्मेलन से की।

प्रमुख एजेंडा और निर्णय:

  • रक्षा खर्च का नया लक्ष्य: 5% GDP
    • सभी सदस्य देशों ने 2035 तक अपने वार्षिक रक्षा और सुरक्षा खर्च को 5% जीडीपी तक बढ़ाने का समझौता किया।
      • इसमें 3.5% सैन्य खर्च (हथियार, सैनिक, उपकरण आदि)।
      • 1.5% अन्य सुरक्षा क्षेत्र (साइबर सुरक्षा, बुनियादी ढांचा, रिसर्च)
  • 2029 तक इस प्रगति की समीक्षा की जाएगी और हर देश एक रोडमैप पेश करेगा।
  • सामूहिक सुरक्षा की पुष्टि (अनुच्छेद 5)
    • नाटो के अनुच्छेद 5 – "एक पर हमला, सभी पर हमला" – को दोहराया गया।
    • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस अनुच्छेद का समर्थन करते हुए कहा: “अगर मैं इसका समर्थन नहीं करता, तो मैं यहां नहीं होता।”
  • स्पेन की असहमति
    • स्पेन ने 5% जीडीपी लक्ष्य को अस्वीकार कर केवल 2.1% खर्च करने की घोषणा की।
    • ट्रंप ने इसके जवाब में स्पेन पर संभावित आर्थिक प्रतिबंधों की चेतावनी दी।

NATO (North Atlantic Treaty Organization / उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन)

  • नाम: नाटो (NATO - North Atlantic Treaty Organization)
  • स्थापना: 4 अप्रैल 1949
  • मुख्यालय: ब्रसेल्स (Brussels), बेल्जियम
  • प्रकार: एक सैन्य गठबंधन
  • सदस्य देश: 32 देश (2024 तक - स्वीडन हाल ही में शामिल हुआ)

उद्देश्य:

  • सामूहिक सुरक्षा प्रदान करना – “एक देश पर हमला, सभी देशों पर हमला माना जाएगा” (अनुच्छेद 5)
  • शांति बनाए रखना और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना
  • सदस्य देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करना
  • आतंकवाद, साइबर अटैक, और आधुनिक खतरों का मिलकर मुकाबला करना

प्रश्न. नाटो शिखर सम्मेलन 2025 का आयोजन किस शहर में हुआ?

(a) ब्रसेल्स

(b) पेरिस

(c) हेग

(d) बर्लिन

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR