​ नए वित्त सचिव- अजय सेठ

 चर्चा में क्यों?

  • वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अजय सेठ को नया वित्त सचिव नियुक्त किया गया है।

प्रमुख बिंदु:

  • कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है।
  • वित्त मंत्रालय में स्थापित परंपरा के अनुसार, विभिन्न विभागों में तैनात सचिवों में से सबसे वरिष्ठ सचिव को वित्त सचिव नियुक्त किया जाता है।
  • तुहिन कांत पांडे के सेबी के चेयरमैन बनने के बाद यह पद खाली हुआ था।

  अजय सेठ के बारे में:

  • ​अजय सेठ कर्नाटक कैडर के 1987 बैच के अधिकारी हैं और वर्तमान में आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत हैं।
  • उनके पास सार्वजनिक वित्त, कराधान और सामाजिक क्षेत्र प्रशासन में 30 से अधिक वर्षों का अनुभव है।
  • अजय सेठ ने आईआईटी रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक किया है और एटेनियो डी मनीला यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री प्राप्त की है।
  • कर्नाटक के वाणिज्यिक कर प्रशासन में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें 2013 में प्रधानमंत्री प्रशासनिक उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

प्रश्न. अजय सेठ को हाल ही में किस पद पर नियुक्त किया गया है?

(a) सेबी के अध्यक्ष

(b) वित्त सचिव

(c) आर्थिक मामलों के सचिव

(d) कैबिनेट सचिव

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT