New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 20th Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 20th Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ का नया नाम

चर्चा में क्यों?

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ यानी कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन (सीजीएफ) ने अपने नाम में बदलाव करते हुए इसे अब ‘कॉमनवेल्थ स्पोर्ट’ करने की घोषणा की है।

प्रमुख बिंदु:

  • यह घोषणा राष्ट्रमंडल दिवस (10 मार्च) के अवसर पर की गई।
  • राष्ट्रमंडल खेल महासंघ को ‘कॉमनवेल्थ स्पोर्ट’ के रूप में जाना जाएगा। 
  • कॉमनवेल्थ स्पोर्ट नाम इसके उद्देश्य को अधिक प्रभावशाली, मजबूत और एकीकृत तरीके से प्रस्तुत करता है।
    • हालांकि, कानूनी रूप से संगठन का नाम 'कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन' ही बना रहेगा।
  • कॉमनवेल्थ स्पोर्ट ने ग्लास्गो 2026 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए ‘कॉमनवेल्थ स्पोर्ट किंग्स बैटन रिले’ का आधिकारिक शुभारंभ किया। 

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (Commonwealth Games Federation - CGF):

  • यह एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन और प्रबंधन के लिए ज़िम्मेदार है।
  • इसकी स्थापना 1930 में हुई थी, और इसका मुख्यालय लंदन, इंग्लैंड में स्थित है।

राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games):

  • पहली बार 1930 में कनाडा के हैमिल्टन में आयोजित हुए थे।
  • ये खेल हर 4 साल में आयोजित किए जाते हैं।
  • इन खेलों में केवल राष्ट्रमंडल देशों के खिलाड़ी भाग लेते हैं।

प्रश्न.  कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन (CGF) ने अपना नया नाम क्या रखा है?

(a) कॉमनवेल्थ यूनियन

(b) कॉमनवेल्थ स्पोर्ट

(c) कॉमनवेल्थ एथलेटिक्स

(d) कॉमनवेल्थ गेम्स संगठन

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X