नेजा मेला

संभल प्रशासन ने ‘नेजा’ मेलेपर प्रतिबंध लगा दिया है।

नेजा मेले के बारे में 

  • नेजा मेले का आयोजन महमूद गजनवी के भांजे अब्दुल सालार गाजी की याद में किया जाता है। यह महमूद गजनवी का सेनापति भी था। 
  • अब्दुल सालार गाजी की कब्र उत्तर प्रदेश के बहराइच ज़िले में स्थित है जिसका निर्माण फ़िरोज़ शाह तुगलक ने करवाया था। 
    • उसकी कब्र पर प्रतिवर्ष उर्स का आयोजन किया जाता है जहाँ लोग श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। 
  • महमूद गजनवी ने 1000 से 1027 ईस्वी के बीच सोमनाथ मंदिर सहित भारत के कई प्रमुख हिंदू तीर्थस्थलों को नष्ट किया था। उसे दुनिया के सबसे क्रूर शासकों में गिना जाता है।
  • इतिहासकारों के अनुसार पृथ्वीराज चौहान और गजनवी के बीच हुए युद्ध में गजनवी के कई सैनिक मारे गए जिनकी संभल में मजारें बनाईगई।बाद में इन्हीं स्थानों पर नेजा मेला आयोजित होने लगा।
    • विदित है कि पृथ्वीराज चौहान की राजधानी संभल थी। 
  • इस मेले में लोग चादरपोशी कर दुआएँ मांगने आते हैं। 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT