धूम्रपान निषेध दिवस

चर्चा में क्यों?

  • हर साल मार्च के दूसरे बुधवार को धूम्रपान निषेध दिवस मनाया जाता है।
  • इस वर्ष (2025) धूम्रपान निषेध दिवस 12 मार्च को मनाया जा रहा है।
  • इस दिन का उद्देश्य धूम्रपान के खतरों से लोगों को अवगत कराना और इसके प्रति जागरूकता फैलाना है।
  • यह व्यक्तियों को धूम्रपान छोड़ने के लिए प्रेरित करता है और उन्हें इससे जुड़े उपायों के बारे में जानकारी प्रदान करता है।
  • यह लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है।
  • धूम्रपान निषेध दिवस की शुरुआत 1984 में यूनाइटेड किंगडम में हुई थी।

धूम्रपान के दुष्प्रभाव:

  • कैंसर: धूम्रपान फेफड़ों, मुंह, गले, गुर्दे, मूत्राशय और अन्य अंगों के कैंसर का कारण बनता है।
  • हृदय रोग: धूम्रपान हृदय रोग, स्ट्रोक और उच्च रक्तचाप का खतरा बढ़ाता है।
  • फेफड़ों की बीमारी: क्रोनिक ब्रोंकाइटिस और वातस्फीति जैसी फेफड़ों की बीमारियों का कारण बनता है।
  • अन्य स्वास्थ्य समस्याएं: धूम्रपान मधुमेह, ऑस्टियोपोरोसिस, बांझपन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा भी बढ़ाता है।

प्रश्न. धूम्रपान निषेध दिवस कब मनाया जाता है?

(a) मार्च का पहला बुधवार

(b) मार्च का दूसरा बुधवार

(c) अप्रैल का पहला बुधवार

(d) अप्रैल का दूसरा बुधवार

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT