New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

ऑपरेशन ‘सर्द हवा’

चर्चा में क्यों?

  • राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा पर सीमा सुरक्षा बल ने गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए ऑपरेशन ‘सर्द हवा’ शुरू किया है।

प्रमुख बिंदु

  • यह अभियान 29 जनवरी तक चलेगा। 
  • इस दौरान बीएसएफ जवानों और अधिकारियों द्वारा सीमा पर चौकसी बढ़ाई जाएगी।
  • आधुनिक हथियारों व तकनीकी उपकरणों का उपयोग किया जाएगा।

उद्देश्य

  •  इसका मुख्य उद्देश्य सर्दी के मौसम में किसी भी प्रकार की घुसपैठ और अवांछनीय गतिविधियों को रोकना है। 
  • बीएसएफ पूरे साल सीमा पर सतर्क रहता है, लेकिन इस अभियान के दौरान विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

निगरानी और गश्त:

  • सीमा क्षेत्र में 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
  • पैदल गश्त, वाहनों के साथ गश्त, और ऊंटों की सवारी पर गश्त को बढ़ाया गया है।
  • ऊंटों का उपयोग रेगिस्तानी इलाकों में तेजी से गश्त करने में मदद करता है।

अतिरिक्त सुरक्षा उपाय:

  • सीमा क्षेत्र में अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है।
  • तारबंदी की निगरानी को भी बढ़ा दिया गया है।
  • हर सूचना को तुरंत उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रश्न. ऑपरेशन ‘सर्द हवा’ का मुख्य उद्देश्य क्या है?

(a) कृषि विकास के लिए प्रशिक्षण देना

(b) सीमा पर व्यापार को बढ़ावा देना

(c) सीमा पर अवांछनीय गतिविधियों को रोकना

(d) नागरिकों को सर्द हवा से बचाव के लिए प्रशिक्षण देना

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X