New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क (दार्जिलिंग चिड़ियाघर)

प्रारम्भिक परीक्षा – पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क (दार्जिलिंग चिड़ियाघर)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3

संदर्भ

वर्ल्ड एसोसिएशन फॉर ज़ूज़ एंड एक्वेरियम (WAZA) के अनुसार, विश्व में सबसे अधिक संख्या में हिम तेंदुआ दार्जिलिंग चिड़ियाघर में संरक्षित हैं।

WAZA

प्रमुख बिंदु 

  • हिम तेंदुओं के लिए देश का पहला और एकमात्र संरक्षण प्रजनन कार्यक्रम, वर्ष 1985 में दार्जिलिंग चिड़ियाघर में शुरू किया गया था।
  • दार्जिलिंग चिड़ियाघर में संरक्षण प्रजनन कार्यक्रम शुरू करने के लगभग चार दशक बाद, अब इसमें दुनिया के सबसे अधिक 7 नर और 7 मादाओं के साथ कुल 14 हिम तेंदुए हैं।
  • हिम तेंदुओं में से, तीन माताओं के छह शावक हैं, जो पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क (पीएनएचजेडपी) या दार्जिलिंग चिड़ियाघर में संरक्षित हैं।

वर्ल्ड एसोसिएशन फॉर ज़ूज़ एंड एक्वेरियम (WAZA) :-

  • यह एक क्षेत्रीय संघों, राष्ट्रीय संघों, चिड़ियाघरों और एक्वैरियमों का एक वैश्विक गठबंधन है।
  • हिम तेंदुओं की अनुमानित वैश्विक संख्या 4,000 से 7,500 है।
  • हिम तेंदुओं के लिए संरक्षण प्रजनन कार्यक्रम, देश का पहला और एकमात्र वर्ष 1985 में दार्जिलिंग चिड़ियाघर में शुरू किया गया था।

IUCN की स्थिति :-

  • दार्जिलिंग हिम तेंदुआ प्रकृति संरक्षण अंतर्राष्ट्रीय संघ(IUCN) की "संकटग्रस्त प्रजातियों की लाल सूची" की "असुरक्षित" श्रेणी में हैं।

पद्मजा नायडू हिमालयन प्राणी उद्यान (दार्जीलिंग चिडियाघर) :-

Darjeeling-Zoo

  • इसे 14 अगस्त 1958 को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग के बिर्च हिल में स्थापित किया गया था। 

उद्देश्य :- 

  • हिमालयी जीवों का अध्ययन एवं संरक्षण करने के लक्ष्य के साथ पश्चिम बंगाल सरकार के शिक्षा विभाग के तहत दार्जिलिंग के बिर्च हिल पड़ोस में 14 अगस्त 1958 को एक चिड़ियाघर की स्थापना की गई थी। 
  • यह लगभग 7000 फीट (2,134 मीटर), की औसत ऊंचाई पर स्थित भारत का सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित प्राणी उद्यान है। 
  • यह प्राणी उद्यान (दार्जीलिंग चिडियाघर) पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग शहर में 67.56 एकड़ (27.3 हेक्टेयर) में अवस्थित है।
  • वर्ष 1975 में भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के द्वारा हिमालय प्राणी उद्यान को पश्चिम बंगाल की पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय श्रीमती पद्मजा नायडू की स्मृति में रखा गया था।

विशेषता:- 

  • यह चिड़ियाघर वर्ष 2009 से वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ़ ज़ूज़ एंड एक्वेरियम (WAZA) और जूलॉजिकल इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (ZIMS) का एक हिस्सा है।
  • चिड़ियाघर को वर्ष 2014 में इन-सीटू और एक्स-सीटू संरक्षण के प्रयासों के लिए मान्यता के रूप में "रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड अर्थ हीरो अवार्ड" से सम्मानित किया गया था।

प्राणी उद्यान में लुप्तप्राय वन्यजीव:-

इस प्राणी उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय लाल पांडा, हिम तेंदुए, तिब्बती भेड़िया, पहाड़ी ओरल और तीतर एवं पूर्वी हिमालय के अत्यधिक लुप्तप्राय जानवरों की प्रजातियों के संरक्षण प्रजनन कार्यक्रम चल रहा  है। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- वर्ल्ड एसोसिएशन फॉर ज़ूज़ एंड एक्वेरियम (WAZA) के अनुसार, विश्व में सबसे अधिक हिम तेंदुआ किस चिड़ियाघर में संरक्षित हैं?

(a)  दिल्ली  चिड़ियाघर में

(b)  केरल चिड़ियाघर में 

(c)  दार्जिलिंग चिड़ियाघर में

(d)  असम चिड़ियाघर में

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- प्राणी उद्यान क्या है? इसके पर्यावरणीय महत्व की व्याख्या कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X