New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

पराक्रम दिवस-2025

चर्चा में क्यों?

  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती के अवसर पर उनकी विरासत का सम्मान करने के लिए पराक्रम दिवस-2025 मनाएगा।
  • ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी 23 जनवरी, 2025 को नेताजी की जन्मस्थली कटक में इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।
  • आयोजन की शुरुआत नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करने और उस घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने से होगी जहां नेताजी का जन्म हुआ था।
  • इसे अब उनके लिए समर्पित एक संग्रहालय में बदल दिया गया है।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बारे में:

  • नेताजी का जन्म 23 जनवरी, 1897 को ओडिशा के कटक में हुआ था।
  • उन्होंने प्रेसीडेंसी कॉलेज और स्कॉटिश चर्च कॉलेज, कोलकाता से शिक्षा प्राप्त की।
  • उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में सक्रिय भाग लिया और 1938 व 1939 में इसके अध्यक्ष बने।  
  • 1939 में कांग्रेस से अलग होकर उन्होंने "फॉरवर्ड ब्लॉक" नामक संगठन की स्थापना की।
  • जापान और जर्मनी के सहयोग से "आजाद हिंद फौज" का गठन किया और "दिल्ली चलो" का नारा दिया।
  • उनका प्रसिद्ध नारा था, "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा", जो स्वतंत्रता संग्राम में प्रेरणा का स्रोत बना।
  •  "जय हिंद" का नारा भी उनसे संबंधित है, जो भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया।
  • 18 अगस्त 1945 को एक विमान दुर्घटना में उनकी मृत्यु की खबर आई।

नेताजी की जयंती और पराक्रम दिवस:

  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती हर साल 23 जनवरी को मनाई जाती है। 
  • वर्ष 2021 से भारत सरकार ने उनकी जयंती को 'पराक्रम दिवस' के रूप में मनाने का निर्णय लिया। 
  • यह निर्णय उनके अदम्य साहस, देशभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम में उनके अहम योगदान को समर्पित है।
  • पहला पराक्रम दिवस, नेताजी की 125वीं जयंती के अवसर पर वर्ष 2021 में मनाया गया था।  

प्रश्न.  नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती कब मनाई जाती है?

(a) 24 जनवरी

(b) 23 जनवरी

(c) 25 जनवरी

(d) 26 जनवरी

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X