New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

पूनम गुप्ता- आरबीआई की नई डिप्टी गवर्नर

चर्चा में क्यों?

  • भारत सरकार ने प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ. पूनम गुप्ता को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की नई डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है।
    • उन्होंने 1 अप्रैल 2025 को तीन वर्षों के कार्यकाल के लिए यह पदभार संभाला।
    • उन्होंने माइकल पात्रा का स्थान लिया।

प्रमुख बिंदु:

  • डॉ. गुप्ता पिछले 14 वर्षों में पहली महिला हैं, जिन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। 
  • आरबीआई के 90 वर्षों के इतिहास में अब तक केवल तीन महिलाओं को ही डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है:
    • के. जे. उदेशी (2003-2005)
    • श्यामला गोपीनाथ (2004-2009)
    • उषा थोराट (2005-2010)
  • डॉ. गुप्ता इस पद को संभालने वाली चौथी महिला हैं। 
    • वह आरबीआई की मौद्रिक नीति तथा आर्थिक एवं नीति अनुसंधान विभागों का नेतृत्व करने वाली पहली महिला होंगी।

डॉ. पूनम गुप्ता का परिचय

  • वर्तमान में वह नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (NCAER) की महानिदेशक हैं। 
  • इसके अतिरिक्त:
    • वह प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की सदस्य हैं।
    • वह 16वें वित्त आयोग की सलाहकार परिषद की संयोजक भी हैं।

 भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI):

भारतीय रिजर्व बैंक Reserve Bank of India – RBI | Vivace Panorama

  • यह भारत का केंद्रीय बैंक है, जो 1 अप्रैल 1935 को स्थापित हुआ था।
  • इसका मुख्य उद्देश्य:
    • देश की मौद्रिक नीति को नियंत्रित करना
    • मुद्रास्फीति को नियंत्रित करना
    • वित्तीय स्थिरता बनाए रखना
  • इसका प्रमुख कार्य:
    • भारतीय बैंकों की निगरानी 
    • भारतीय मुद्रा (रुपया) का प्रबंधन
    • बैंकों के लिए ब्याज दरों का निर्धारण
      • इससे आर्थिक वृद्धि और महंगाई पर असर पड़ता है
    • विदेशी मुद्रा भंडार का प्रबंधन
    • सरकारी बांड्स का प्रबंधन 
    • देश की समग्र वित्तीय व्यवस्था की स्थिरता 
    • बैंकिंग प्रणाली में स्थिरता; आदि 

प्रश्न.  हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक की डिप्टी गवर्नर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

(a) के. जे. उदेशी

(b) श्यामला गोपीनाथ

(c) उषा थोराट

(d) डॉ. पूनम गुप्ता

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR