New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना एप

चर्चा में क्यों?

  • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पीएम इंटर्नशिप स्कीम 2025 के लिए एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है।
    • इस ऐप के माध्यम से युवा आसानी से इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।

प्रमुख बिंदु:

  • पीएम इंटर्नशिप स्कीम के तहत लगभग 327 कंपनियों द्वारा युवाओं को 1.18 लाख से अधिक इंटर्नशिप के अवसर अधिसूचित किए गए हैं।
  • वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान युवाओं को 1.25 लाख इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने का लक्ष्य है।
  • इस योजना का उद्देश्य दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों के युवाओं को उद्योग द्वारा आवश्यक कौशल प्रदान करना है।
  • पीएम इंटर्नशिप स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2025 तक बढ़ा दी गई है।

पीएम इंटर्नशिप स्कीम:

  • पीएम इंटर्नशिप स्कीम को बजट 2024-25 में पेश किया गया था।
  • इसके तहत देश की शीर्ष 500 कंपनियां अगले पांच वर्षों में एक करोड़ से अधिक युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराएंगी।
  • इस योजना के लिए 800 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।
  • इसका उद्देश्य युवाओं को प्रोफेशनल वर्क एनवायरमेंट के लिए प्रैक्टिकल एक्सपोजर प्रोवाइड करना है।
  • इसके तहत, सिलेक्ट हुए इंटर्न को भारत की टॉप 500 कंपनियों में काम करने का मौका दिया जाएगा। 

प्रश्न. प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2025 के लिए मोबाइल ऐप किसने लॉन्च किया?

(a) नरेंद्र मोदी

(b) अमित शाह

(c) निर्मला सीतारमण

(d) धर्मेंद्र प्रधान     

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X