New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 'सिटी की ऑफ ऑनर' सम्मान

चर्चा में क्यों?

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 7 अप्रैल 2025 को पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में आयोजित एक विशेष समारोह में 'सिटी की ऑफ ऑनर' (City Key of Honour) से सम्मानित किया गया। 
  • यह सम्मान उन्हें लिस्बन के मेयर द्वारा दिया गया, जो लिस्बन नगर पालिका की ओर से दिया जाने वाला एक उच्च नागरिक सम्मान है। 
  • इसका उद्देश्य किसी विशिष्ट विदेशी मेहमान या प्रतिष्ठित व्यक्ति के प्रति शहर की ओर से सम्मान और आतिथ्य प्रकट करना होता है।

प्रमुख बिंदु:

  • राष्ट्रपति मुर्मू की यूरोप यात्रा के दौरान इस सम्मान से सम्मानित किया गया।
  • वह पुर्तगाल और अन्य यूरोपीय देशों के दौरे पर हैं।
  • इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंध मजबूत करना है। 
  • यह दौरा व्यापार, निवेश और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

राष्ट्रपति की पुर्तगाल यात्रा:

  •  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की पुर्तगाल यात्रा भारत और पुर्तगाल के बीच राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित की गई।
  • यह यात्रा 27 वर्षों में किसी भारतीय राष्ट्रपति की पहली पुर्तगाल यात्रा थी।
  • इससे पहले 1998 में राष्ट्रपति के. आर. नारायणन ने वहां का दौरा किया था।

प्रश्न.  हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को किस देश की राजधानी में 'सिटी की ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया गया?

(a) फ्रांस

(b) जर्मनी

(c) पुर्तगाल

(d) इटली

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR