New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

रोशनी नाडर बनीं दुनिया की 5वीं सबसे अमीर महिला

चर्चा में क्यों ?

  • एचसीएल टेक्नोलॉजीज की अध्यक्ष रोशनी नाडर ने हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में दुनिया की शीर्ष 10 सबसे अमीर महिलाओं में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला बनने का गौरव हासिल किया है।
  • उनकी कुल संपत्ति ₹3.5 लाख करोड़ (40 अरब अमेरिकी डॉलर) आंकी गई है।
  • वह भारत की सबसे धनी महिला और देश की तीसरी सबसे अमीर व्यक्ति बन गई हैं।
  • यह उपलब्धि उनके पिता शिव नाडर द्वारा एचसीएल टेक्नोलॉजीज में 47% हिस्सेदारी हस्तांतरण के बाद आई, जिससे उनकी स्थिति और मजबूत हुई।

दुनिया की सबसे अमीर महिला ऐलिस वॉल्टन (102 अरब अमेरिकी डॉलर, वॉलमार्ट)

भारत के शीर्ष अमीर व्यक्ति (2025)

मुकेश अंबानी

  • भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं।
  • उनकी संपत्ति ₹8.6 लाख करोड़ है।
  • हालांकि, पिछले साल की तुलना में उनकी संपत्ति में 13% (₹1 लाख करोड़) की गिरावट आई है।

गौतम अडानी और परिवार

  • उनकी संपत्ति ₹8.4 लाख करोड़ हो गई है।
  • पिछले एक साल में उनकी संपत्ति में 13% (₹1 लाख करोड़) की बढ़ोतरी हुई है।

रोशनी नाडर और परिवार

  • पहली बार भारत के शीर्ष 3 अमीर व्यक्तियों की सूची में जगह बनाई है।
  • कुल संपत्ति ₹3.5 लाख करोड़ होने के साथ भारत की सबसे अमीर महिला बनी हैं।
  • रोशनी नाडर का जन्म प्रतिष्ठित नाडर परिवार में हुआ था।
  • इनके पिता, शिव नाडर, एचसीएल टेक्नोलॉजीज के संस्थापक हैं। 
  • इन्होंने  नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री और केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए किया है। 
  • वर्ष 2023 में, उन्हें केलॉग स्कूल द्वारा शैफनर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

प्रश्न  - हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 के अनुसार दुनिया की सबसे अमीर महिला कौन हैं ?

(a) ऐलिस वॉल्टन 

(b) मैरी एंनिंग

(c) एम्मा हैमिल्टन

(d) डोरोथी हॉजकिन

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X