सहकार टैक्सी सेवा

चर्चा में क्यों?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में घोषणा की है कि सरकार जल्द ही 'सहकार टैक्सी' सेवा शुरू करेगी।

सेवा का उद्देश्य और लाभ

  • इस सेवा का उद्देश्य टैक्सी, बाइक और ऑटो-रिक्शा चालकों को सीधे लाभ पहुंचाना और यात्रियों को किफायती परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।
  • यह सेवा ड्राइवरों की आय में वृद्धि करेगी क्योंकि इसमें कमाई सीधे उनके पास पहुंचेगी।

'सहकार टैक्सी' सेवा की विशेषताएं

  • टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर और फोर-व्हीलर ड्राइवरों को सहकारी समितियों के माध्यम से पंजीकरण की सुविधा मिलेगी।
  • सरकार एक डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित कर रही है, जिससे ग्राहक आसानी से कैब बुक कर सकेंगे।
  • प्लेटफॉर्म में पारदर्शी मूल्य निर्धारण होगा, जिससे कोई छिपे हुए शुल्क नहीं होंगे और यात्रियों को सस्ती दरों पर सेवाएं मिलेंगी।

ओला-उबर को मिलेगी प्रतिस्पर्धा

  • 'सहकार टैक्सी' सेवा ओला और उबर जैसी निजी कंपनियों के मॉडल पर आधारित होगी, लेकिन इसमें ड्राइवरों को अधिक लाभ मिलेगा।
  • वर्तमान में, निजी कैब सेवाओं के खिलाफ मनमाने किराए और ड्राइवरों से उच्च कमीशन वसूलने की शिकायतें मिल रही हैं।
  • सरकार की यह पहल इन समस्याओं का समाधान करेगी और यात्रियों तथा ड्राइवरों दोनों को लाभान्वित करेगी।

प्रश्न. 'सहकार टैक्सी' सेवा की घोषणा किसने की?

(a) प्रधानमंत्री

(b) केंद्रीय गृह मंत्री

(c) वित्त मंत्री

(d)परिवहन मंत्री

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT