New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

वाराणसी में IWAI का छठा क्षेत्रीय कार्यालय

चर्चा में क्यों?

भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) ने गंगा नदी में राष्ट्रीय जलमार्ग-1 (NW-1) पर अंतर्देशीय जल परिवहन (IWT) गतिविधियों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए वाराणसी में अपने मौजूदा उप-कार्यालय को पूर्ण क्षेत्रीय कार्यालय में उन्नत किया।

IWAI के वर्तमान में क्षेत्रीय कार्यालय:

  • गुवाहाटी (असम)
  • पटना (बिहार)
  • कोच्चि (केरल)
  • भुवनेश्वर (ओडिशा)
  • कोलकाता (पश्चिम बंगाल)
  • वाराणसी, उत्तर प्रदेश   (नया बना)

वाराणसी में क्षेत्रीय कार्यालय:

  • यह कार्यालय मझुआ से वाराणसी मल्टी-मॉडल टर्मिनल (MMT) और आगे प्रयागराज तक 487 किलोमीटर के जलमार्ग खंड में कार्यों की देखरेख करेगा। 
  • यह क्षेत्रीय कार्यालय उत्तर प्रदेश के अंतर्देशीय जलमार्गों के प्रभावी प्रबंधन और विकास को सुनिश्चित करेगा।
  • विश्व बैंक द्वारा समर्थित जल मार्ग विकास परियोजना (जेएमवीपी) का क्रियान्वयन इसकी प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक होगा।
    • इस परियोजना को भारत सरकार द्वारा गंगा नदी पर राष्ट्रीय जलमार्ग-1 (NW-1) के विकास और विस्तार के उद्देश्य से शुरू किया गया है। 
    • इसका उद्देश्य गंगा नदी को एक कुशल, किफायती और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन मार्ग में बदलना है।

अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई):

  • 27 अक्टूबर 1986 को यह अस्तित्व में आया।
  • इसका कार्य शिपिंग और नेविगेशन के लिए अंतर्देशीय जलमार्गों का विकास और विनियमन करना है।
  • यह मुख्य रूप से शिपिंग मंत्रालय से प्राप्त अनुदान के माध्यम से राष्ट्रीय जलमार्गों पर बुनियादी ढांचे के विकास और रखरखाव के लिए परियोजनाएं चलाता है।
  • इसका मुख्य कार्यालय नोएडा में है।  

नोट: भारत में लगभग 14,500 किलोमीटर का नौगम्य जलमार्ग है, जिसमें नदियाँ, नहरें, बैकवाटर, खाड़ियाँ आदि शामिल हैं।  

प्रश्न. वाराणसी में क्षेत्रीय कार्यालय किस राष्ट्रीय जलमार्ग पर अंतर्देशीय जल परिवहन (IWT) गतिविधियों को लागू करने के लिए स्थापित किया गया है?

(a) राष्ट्रीय जलमार्ग-2

(b) राष्ट्रीय जलमार्ग-1

(c) राष्ट्रीय जलमार्ग-3

(d) राष्ट्रीय जलमार्ग-5

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X