स्काईडो को क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट एग्रीगेटर की मान्यता

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में स्काईडो को क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट एग्रीगेटर के रूप में आरबीआई की स्वीकृति प्राप्त हुई 

क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट एग्रीगेटर (Cross-Border Payment Aggregator) 

  • यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म या सेवा है जो विभिन्न देशों के बीच होने वाले वित्तीय लेनदेन को सुगम बनाता है। यह सेवाएं मुख्य रूप से ई-कॉमर्स व्यवसायों, फ्रीलांसरों, या उन कंपनियों के लिए उपयोगी होती हैं, जिनका लेनदेन अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों या साझेदारों के साथ होता है।

भुगतान एग्रीगेटर

  • भुगतान एग्रीगेटर ऐसी संस्थाएं हैं जो ग्राहकों से व्यापारियों तक भुगतान की सुविधा प्रदान करती हैं और साथ ही व्यापारियों को अपनी स्वयं की भुगतान एकीकरण प्रणाली बनाने के बोझ से मुक्त करती हैं। 
  • उदहारण के लिए:- Razorpay, Instamojo, Cashfree, CcAvenue, PayU, मोबिक्विक इत्यादि
  • पेमेंट एग्रीगेटर अपने ग्राहकों को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, कार्डलेस EMI, UPI, बैंक ट्रांसफर, ई-वॉलेट और ई-मैंडेट जैसे विभिन्न भुगतान विधियों को स्वीकार करने में सक्षम बनाते हैं। 
  • इसी तरह, वे भागीदारों, कर्मचारियों, आपूर्तिकर्ताओं और अधिकारियों जैसे विभिन्न हितधारकों को भुगतान वितरित करने में भी सक्षम बनाते हैं।

स्काईडो

  • यह बेंगलुरु स्थित एक अग्रणी फिनटेक कंपनी है 
  • स्थापना: 2022
  • सेवा प्राप्तकर्ता: 12,000+ भारतीय निर्यातक
  • सालाना निर्यात भुगतान: $250 मिलियन+
  • प्रमुख सेवाएँ:-
    • इनवॉइसिंग, भुगतान और मिलान
    • लाइव मिड-मार्केट फॉरेक्स दरों पर बिना मार्कअप
    • त्वरित KYC और डिजिटल ऑनबोर्डिंग
    • समर्पित ग्राहक समर्थन
    • सुव्यवस्थित नियामक अनुपालन और त्वरित निपटान

प्रश्न – हाल ही में किस कंपनी को क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट एग्रीगेटर के रूप में आरबीआई की स्वीकृति प्राप्त हुई ?

(a) स्काईडो

(b) विंग 

(c) फ्लाईवे 

(d) मनीडो

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT