New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2025

चर्चा में क्यों?

भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केन्द्र (INCOIS) को आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य के लिए संस्थागत श्रेणी में सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2025 के लिए चुना गया है।

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार:

  • यह पुरस्कार आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करता है और उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्रदान करता है।
  • इसका उद्देश्य आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में व्यक्तियों और संगठनों द्वारा किए गए अमूल्य योगदान और नि:स्वार्थ सेवा को मान्यता और सम्मान देना है।
  • घोषणा की तिथि: हर साल 23 जनवरी (नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती) को इसकी घोषणा की जाती है।
  • पुरस्कार की धनराशि और प्रमाण पत्र:
  • संस्था के लिए:
    • ₹51 लाख नकद राशि
    • एक प्रमाण पत्र
  • व्यक्ति के लिए:
    • ₹5 लाख नकद राशि
    • एक प्रमाण पत्र

भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOIS):

  • इसकी स्थापना 1999 में हैदराबाद, तेलंगाना में की गई थी।
  • यह भारत की आपदा प्रबंधन रणनीति का अभिन्न अंग है, जो समुद्र से संबंधित खतरों के लिए शुरुआती चेतावनी देने में कुशल है। 
  • INCOIS ने वर्ष 2024 में जियोस्पेशल वर्ल्ड एक्सिलेंस इन मैरीटाइम सर्विसेज अवार्ड और 2021 में डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एक्सिलेंस अवार्ड प्राप्त किया।
  • इसने भारतीय सुनामी पूर्व चेतावनी केन्द्र (ITEWC) की स्थापना की, जो भारत और हिन्द महासागर के 28 तटीय देशों को सेवा प्रदान करते हुए 10 मिनट के भीतर सुनामी की चेतावनी देता है। 
    • इसे UNESCO द्वारा शीर्ष सुनामी सेवा प्रदाता के रूप में मान्यता दी गई है।  

प्रश्न.  सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2025 किस संस्था को दिया गया है?

(a) ISRO

(b) DRDO

(c) INCOIS

(d) नीति आयोग

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X