New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

पूर्वोत्तर का एकमात्र ग्रीन स्कूल

चर्चा में क्यों?

  • विज्ञान और पर्यावरण केंद्र द्वारा ग्रीन कार्निवल और ग्रीन स्कूल पुरस्कार समारोह 2025 आयोजित किया गया।
  • सिक्किम स्थित पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नामची को पूरे पूर्वोत्तर राज्यों में से ग्रीन स्कूल रेटिंग प्राप्त करने वाला एकमात्र शैक्षणिक संस्थान घोषित किया गया।

ग्रीन स्कूल पुरस्कार समारोह 2025:

  • विज्ञान और पर्यावरण केंद्र हर साल ग्रीन कार्निवल और ग्रीन स्कूल पुरस्कार समारोह का आयोजन करता है। 
  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत भर के विभिन्न स्कूलों के युवा पर्यावरणविदों को शामिल करना और उन्हें प्रोत्साहित करना है।

ग्रीन स्कूल ऑडिट प्रक्रिया:

  • प्रत्येक वर्ष जुलाई से दिसंबर के बीच ग्रीन स्कूल ऑडिट रिपोर्ट का मूल्यांकन और विश्लेषण किया जाता है।
  • भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के ग्रीन स्कूल प्रोग्राम नेटवर्क के स्कूल इस ऑडिट रिपोर्ट को जमा करते हैं।
  • इस वर्ष 10,000 से अधिक स्कूलों ने ग्रीन स्कूल ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की थी।
  • स्कूलों को उनके प्रदर्शन के आधार पर अंक दिए जाते हैं।
  • निर्धारित मानदंडों को पूरा करने वाले स्कूलों को ग्रीन स्कूल के रूप में मान्यता दी जाती है।
  • पूरे भारत में केवल 150 स्कूलों को सत्र 2024-25 के लिए ग्रीन स्कूल का दर्जा दिया गया।

ग्रीन स्कूल ऑडिट  करने के मानदंड:

  • पानी: पानी की बचत, पानी का पुन: उपयोग, वर्षा जल संचयन
  • ऊर्जा: ऊर्जा की बचत, नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग
  • अपशिष्ट: अपशिष्ट का पृथक्करण, पुनर्चक्रण, खाद बनाना
  • जैव विविधता: पेड़ लगाना, पौधों की देखभाल, वन्यजीवों का संरक्षण
  • निर्माण: पर्यावरण के अनुकूल सामग्री का उपयोग
  • शिक्षा: पर्यावरण शिक्षा, जागरूकता कार्यक्रम

प्रश्न. ग्रीन स्कूल पुरस्कार समारोह-2025 का आयोजन किसने किया था?

(a) विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय

(b) पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय

(c) विज्ञान और पर्यावरण केंद्र

(d) शिक्षा मंत्रालय

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR