New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

युद्ध अभ्यास ट्रोपेक्स 2025

चर्चा में क्यों?

भारतीय नौसेना के कैपस्टोन युद्धक्षेत्र स्‍तरीय परिचालन अभ्‍यास (ट्रोपेक्स) 2025 का आयोजन जनवरी से मार्च तक तीन महीने की अवधि में किया गया।

ट्रोपेक्स 2025 के प्रमुख बिंदु:

war-exercise

अवधि एवं उद्देश्य:

  • जनवरी से मार्च 2025 (तीन महीने) तक आयोजित
  • नौसेना के परिचालन सिद्धांतों की पुष्टि

मुख्य अभ्यास:

  • एम्फेक्स: जल-स्थलीय अभ्यास
  • संयुक्त कार्य प्रणाली: लक्ष्य पर सटीक युद्ध सामग्री डिलीवरी
  • साइबर और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध पर ध्यान
  • सामरिक चरण: विविध चुनौतियों का उत्तर

अभ्यास क्षेत्र:

  • पश्चिम में होर्मुज जलडमरूमध्य से पूर्व में सुंडा और लोम्बोक जलडमरूमध्य (5000 समुद्री मील)

सक्रिय भागीदारी:

  • भारतीय नौसेना: 65-70 जहाज, 9-10 पनडुब्बियां, 80+ विमान
  • अन्य बलों की भागीदारी:
    • भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना, भारतीय तटरक्षक बल
    • सुखोई-30, जगुआर, सी-130, फ्लाइट रिफ्यूलर, अवाक्स विमान
    • 600+ पैदल सैनिक, 10+ तटरक्षक जहाज

कैपस्टोन थिएटर लेवल ऑपरेशनल एक्सरसाइज (ट्रॉपेक्स):

  • यह भारतीय नौसेना का सबसे बड़ा युद्धक्षेत्र स्तरीय परिचालन अभ्यास है।
  • यह हिन्द महासागर में हर दो वर्ष में आयोजित किया जाता है 
  • ये नौसेना की रणनीतिक तैयारियों और युद्ध क्षमता का आकलन करता है।

प्रश्न:ट्रोपेक्स 2025 के दौरान किस प्रमुख जलडमरूमध्य का उल्लेख किया गया था?

(a) होर्मुज जलडमरूमध्य

(b) मलक्का जलडमरूमध्य

(c) गिलब्राल्टर जलडमरूमध्य

(d) मैगेलन जलडमरूमध्य

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X