New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 26 Feb, 11:00 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 15 Feb, 10:30 AM Call Our Course Coordinator: 9555124124 GS Foundation (P+M) - Delhi: 26 Feb, 11:00 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 15 Feb, 10:30 AM Call Our Course Coordinator: 9555124124

विश्व कैंसर दिवस

चर्चा में क्यों?


  • विश्व कैंसर दिवस हर साल 4 फरवरी को मनाया जाता है
  • इसका उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य मुद्दे के रूप में कैंसर के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।
    • विश्व कैंसर दिवस 2025 की थीम है 'United by Unique' 
  • यह थीम प्रत्येक व्यक्ति की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए व्यक्तिगत देखभाल और उपचार के महत्व पर प्रकाश डालती है।

 विश्व कैंसर दिवस का इतिहास:

  • विश्व कैंसर दिवस की शुरुआत 4 फरवरी 2000 को हुई थी।
    • इसकी स्थापना यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल (UICC) ने की थी।
  • यह कैंसर के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी अंतरराष्ट्रीय संगठन है। 

 कैंसर क्या है (WHO के अनुसार)- 

  • कैंसर बीमारियों का एक बड़ा समूह है, जो शरीर के लगभग किसी भी अंग या टिश्यूज में शुरू हो सकता है।
  • इसमें कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ती हैं और सामान्य सीमाओं से परे जाकर शरीर के आस-पास के हिस्सों पर आक्रमण करती हैं।
  • कैंसर दुनिया भर में मौत का दूसरा प्रमुख कारण है।
  • वैश्विक स्तर पर 6 में से 1 मौत का कारण कैंसर से होता है।

कैंसर के प्रति जागरूकता की जरूरत:

  • कैंसर एक ऐसी बीमारी है जो शुरुआती स्टेड में पकड़ में आने पर अक्सर ठीक हो सकती है।
  • अधिकांश मामलों में लोगों को कैंसर के लक्षणों के बारे में जानकारी नहीं होती है।
  • इसके कारण यह बीमारी अग्रिम अवस्था में पहुंच जाती है और उपचार मुश्किल हो जाता है।  

कैंसर के प्रमुख लक्षण:

  • वजन का तेजी से कम होना 
  • असामान्य दर्द
  • लगातार खांसी
  • रक्तस्त्राव (खून का आना)
  • गांठ का बनना; आदि 

कैंसर के उपचार:

  • इलाज का चयन कैंसर के प्रकार और उसकी स्टेज के आधार पर किया जाता है।
  • कुछ मामलों में उपचारों का संयोजन भी किया जा सकता है; जिसमें शामिल हैं-

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: 

  • हर वर्ष 7 नवंबर को मनाया जाता है। 
  • 2014 में यह पहली बार मनाया गया था।

प्रश्न.  विश्व कैंसर दिवस कब मनाया जाता है?

(a) 15 जनवरी

(b) 4 फरवरी

(c) 8 मार्च

(d) 10 दिसंबर

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR