New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

विश्व लीवर दिवस

चर्चा में क्यों?

  • विश्व लीवर दिवस हर वर्ष 19 अप्रैल को मनाया जाता है। 
  • विश्व लीवर दिवस का उद्देश्य:
    • लीवर से जुड़ी बीमारियों के बारे में जागरूकता फैलाना।
    • हेपेटाइटिस, फैटी लिवर, सिरोसिस, लीवर कैंसर आदि के प्रति सतर्कता बढ़ाना।
    • जीवनशैली में सुधार के लिए प्रेरित करना जिससे लीवर स्वस्थ रहे।

लीवर की संरचना:

  • स्थान: लीवर शरीर के दाहिने ऊपरी भाग में, पेट के नीचे स्थित होता है।
  • वजन: एक औसत मानव लीवर का वजन लगभग 1.5 किलोग्राम होता है।

लीवर के कार्य:

  • लीवर पित्त (bile) का निर्माण करता है, जो वसा के पाचन में सहायक होता है।
  • यह रक्त में ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करता है। 
    • भोजन के बाद यह अतिरिक्त ग्लूकोज को ग्लाइकोजन के रूप में संग्रहीत करता है और जब आवश्यकता होती है, तो इसे ग्लूकोज में परिवर्तित कर रक्त में छोड़ता है।
  • यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को हटाने में मदद करता है जैसे शराब, दवाइयाँ और प्रदूषक तत्व।
  • यह शरीर के लिए आवश्यक प्रोटीन का निर्माण करता है।
  • यह विटामिन A, D, B12, और आयरन का संचय करता है।

लीवर से संबंधित रोग:

  • हेपेटाइटिस: यह लीवर की सूजन है, जो वायरल संक्रमण (जैसे हेपेटाइटिस A, B, C) के कारण हो सकता है।
  • सिरोसिस: यह लीवर के ऊतकों का कठोर होना है, जो सामान्यत: शराब पीने या लंबे समय तक हेपेटाइटिस की वजह से होता है।
  • लीवर कैंसर: यह एक गंभीर और जानलेवा स्थिति है, जो लीवर की कोशिकाओं में असामान्य वृद्धि के कारण होता है।

 लीवर का पित्त उत्पादन:

  • लीवर पित्त (bile) का उत्पादन करता है, जो वसा के पाचन में सहायक होता है। 
  • यह पित्त गैल ब्लैडर में संग्रहित होता है और भोजन के समय आंतों में रिलीज़ होता है।

लीवर का पुनर्निर्माण (Regeneration):

  • लीवर एकमात्र अंग है जो खुद को पुनर्निर्मित कर सकता है। 
  • यदि लीवर का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो जाए, तो वह कुछ ही समय में ठीक हो सकता है, बशर्ते कि इसका एक बड़ा हिस्सा सुरक्षित हो।

प्रश्न.  विश्व लीवर दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?

(a) 7 अप्रैल

(b) 19 अप्रैल

(c) 5 जून

(d) 1 दिसंबर

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR