New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

डब्ल्यूटीटी कंटेंडर ट्यूनिस 2025

चर्चा में क्यों?

मानुष शाह और दीया चितले ने 2025 वर्ल्ड टेबल टेनिस कंटेंडर ट्यूनिस में मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है।

प्रमुख बिंदु:

  • उनकी जीत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि वे WTT कंटेंडर इवेंट में मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय जोड़ी बन गई हैं।
  • इससे पहले 2021 WTT कंटेंडर बुडापेस्ट में मनिका बत्रा और साथियान ज्ञानसेकरन ने जीत हासिल की थी। 

डब्ल्यूटीटी कंटेंडर ट्यूनिस 2025 के बारे में:

  • यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 22 अप्रैल से 27 अप्रैल तक आयोजित हुआ।
  • इसकी मेजबानी ट्यूनीशिया द्वारा की गयी।
  • इसमें 1 लाख अमेरिकी डॉलर का पुरस्कार पूल था।
  • यह WTT कंटेंडर सीरीज़ का हिस्सा है, जो खिलाड़ियों को मूल्यवान रैंकिंग पॉइंट्स अर्जित करने का अवसर प्रदान करता है।

अन्य विजेता:

  • महिला एकल विजेता:
    • मिवा हरिमोटो (जापान) ने सत्सुकी ओडे (जापान) को हराकर महिला एकल खिताब जीता।
    • यह उनकी इस प्रतियोगिता में तीसरी लगातार एकल जीत थी।
  • पुरुष एकल विजेता:
    • फेलिक्स लेबर्न (फ्रांस) ने एंडर्स लिंड (डेनमार्क) को हराकर पुरुष एकल खिताब जीता।
  • महिला युगल विजेता:
    • मिवा हरिमोटो और मियु किहारा (जापान) ने सत्सुकी ओडो और सकुरा योकोई (जापान) को हराकर महिला युगल का खिताब जीता।
  • पुरुष युगल विजेता:
    • बेनेडिक्ट डूडा और बेंड्रे बर्टेल्समेयर (जर्मनी) ने ली हेचेन और वू यिफेई (चीन) को हराकर पुरुष युगल खिताब जीता।

प्रश्न: WTT कंटेंडर ट्यूनिस 2025 में मिश्रित युगल खिताब किस जोड़ी ने जीता?

(a) मानुष शाह और दीया चितले

(b) मिवा हरिमोटो और मियु किहारा

(c) बेनेडिक्ट डूडा और बेंड्रे बर्टेल्समेयर

(d) फेलिक्स लेबर्न और एंडर्स लिंड

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR