ज़ूविन पोर्टल

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एंटी-रेबीज एवं एंटी-स्नेक वेनम टीकों की वास्तविक समय में उपलब्धता की निगरानी के लिए ज़ूविन पोर्टल (Zoonoses-WIN : ZooWIN Portal) लॉन्च किया है।

ज़ूविन पोर्टल के बारे में

  • क्या : पूरे भारत में एंटी-रेबीज वैक्सीन (ARV) एवं एंटी-स्नेक वेनम (ASV) के स्टॉक की निगरानी करने के लिए एक डिजिटल पोर्टल 
  • कार्य : विशेष रूप से ग्रामीण एवं वंचित क्षेत्रों में स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना
  • विकास : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) के तहत राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) द्वारा विकसित
  • प्रारंभ : दिल्ली, मध्य प्रदेश, असम, पुडुचेरी एवं आंध्र प्रदेश में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में क्रियान्वयन 
  • तकनीकी समर्थन : संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा 
  • उद्देश्य : रेबीज व सर्पदंश जैसी जूनोटिक बीमारियों की रोकथाम, नियंत्रण एवं उपचार में मजबूती लाना और समय पर उपलब्धता तथा वितरण के लिए वैक्सीन स्टॉक की वास्तविक समय दृश्यता सुनिश्चित करना

ज़ूविन की मुख्य विशेषताएँ

  • eVIN एवं U-WIN आर्किटेक्चर का उपयोग करके वैक्सीन की वास्तविक समय ट्रैकिंग
  • ए.आर.वी. या ए.एस.वी. से सुसज्जित निकटतम स्वास्थ्य केंद्र का पता लगाने में सहायक
  • पूर्ण उपचार के लिए पोस्ट-एक्सपोजर प्रोफिलैक्सिस (PEP) के लिए रोगियों की ट्रैकिंग
  • वन हेल्थ अप्रोच के साथ एकीकरण 
    • यह सर्पदंश से बचाव के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना (NAPSE) का समर्थन करता है जिसका लक्ष्य वर्ष 2030 तक मृत्यु दर में 50% की कमी लाना है।
  • सार्वजनिक हेल्पलाइन सेवा 15400 का संचालन

eVIN एवं U-WIN

  • यू-विन (U-WIN) डिजिटल प्लेटफॉर्म यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम (UIP) के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली सभी टीकाकरण सेवाओं को डिजिटल करता है जिससे गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों (जन्म से 16 वर्ष) को 12 टीकों के माध्यम से टीका प्रदान किया जा सकें। 
  • इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क (eVIN) एक नवीन तकनीकी समाधान है जिसका उद्देश्य देश भर में टीकाकरण आपूर्ति श्रृंखला प्रणालियों को मजबूत करने के लिए देश के सभी कोल्ड चेन पॉइंट्स पर वैक्सीन के भंडार तथा बाजार में उपलब्धता व भंडारण तापमान पर वास्तविक समय की जानकारी देना है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT