New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

जन्म प्रमाणपत्र: एकल दस्तावेज

प्रारंभिक परीक्षा-  समसामयिकी, जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) अधिनियम,2023
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन पेपर-2

संदर्भ-

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी एक अधिसूचना में घोषणा की है कि 1 अक्टूबर से जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) अधिनियम, 2023 प्रभावी हो जायेगा।

Birth-Certificate

उद्देश्य- 

  • जन्म और मृत्यु का एक व्यापक राष्ट्रीय और राज्य-स्तरीय डेटाबेस स्थापित करना है।
  • डिजिटल पंजीकरण के माध्यम से सार्वजनिक सेवाओं और सामाजिक लाभ वितरण की दक्षता और पारदर्शिता में सुधार करना है।

प्रमुख बिंदु- 

  • जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक-2023 को लोकसभा में 1 अगस्त और राज्यसभा में 7 अगस्त 2023 को पास किया गया था।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 11 अगस्त को इस पर मुहर लगा दी थी।
  • पहले  ‘जन्म और मृत्यु पंजीकरण (RBD) अधिनियम, 1969’ कानून लागू था।
  • इसके बाद अब केंद्र सरकार ने इस पर नोटिफिकेशन जारी करके 1 अक्टूबर से नए नियम लागू करने की घोषणा की है।
  • जन्म प्रमाणपत्र के एकल दस्तावेज को कई कार्यों; जैसे- स्कूल, कॉलेज में एडमिशन, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए एप्लीकेशन, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने, आधार रजिस्ट्रेशन, शादी के रजिस्ट्रेशन या सरकारी नौकरी के आवेदन के लिए यूज कर पाएंगे।
  • इसके लिए राज्यों के तरफ से चीफ रजिस्ट्रार और रजिस्ट्रार की नियुक्ति की जाएगी।
  • चीफ रजिस्ट्रार राज्यों के स्तर पर डेटा मेंटेन करने का काम करेगा वहीं ब्लॉक स्तर पर यह काम रजिस्ट्रार का होगा।

लागू होने के लाभ-

  • इस नियम के लागू होने के बाद राज्य और केंद्र सरकार जन्म और मृत्यु के डेटा को आपस में आसानी से साझा कर पाएंगी।
  • जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र से अंततः सार्वजनिक सेवाओं और सामाजिक लाभों और डिजिटल पंजीकरण की कुशल और पारदर्शी डिलीवरी सुनिश्चित होगी।

प्रश्न:- जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) अधिनियम,2023 के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

  1. यह कानून ‘जन्म और मृत्यु पंजीकरण (RBD) अधिनियम, 1969’ का संशोधित रूप है।
  2. यह कानून 1 अक्टूबर, 2023 से लागू होगा।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

कूट-

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों 

(d) 1 और ना ही 2

उत्तर- (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न- 

जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र के डिजिटल पंजीकरण के माध्यम से सार्वजनिक सेवाओं और सामाजिक लाभ वितरण में पारदर्शिता बढ़ेगी। चर्चा कीजिए।

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR