New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

उत्तरी सागर में ड्रिलिंग से पर्यावरण संबंधी चिंताएँ 

प्रारम्भिक परीक्षा – पर्यावरण 
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन पेपर-1 और 3

संदर्भ

  • ब्रिटेन ऊर्जा स्वतंत्र देश बनने के लिए तेल और प्राकृतिक गैस के लिए उत्तरी सागर में ड्रिलिंग की योजना बना रहा है;जिससे पर्यावरण विशेषज्ञ चिंतित हैं।

North-Sea

प्रमुख बिंदु 

  • तेल, गैस और कार्बन भंडारण उद्योगों को विनियमित करने के लिए जिम्मेदार उत्तरी सागर संक्रमण प्राधिकरण (एनटीएसए) वर्तमान में अपना 33वां अपतटीय तेल और गैस लाइसेंसिंग दौर चला रहा है। 
  • एनटीएसए को उम्मीद है कि नए लाइसेंसों में से पहला लाइसेंस शरद ऋतु में प्रदान किया जाएगा, इस दौर में कुल मिलाकर 100 से अधिक लाइसेंस प्रदान किए जाने की उम्मीद है।
  • “श्री सुनक के अनुसार जब हम 2050 में शुद्ध शून्य कार्बन पर पहुंच जाएंगे, तब भी हमारी ऊर्जा जरूरतों का एक चौथाई तेल और गैस से पूरा होगा। इसलिए हमें उत्तरी सागर में ड्रिलिंग की योजना पर कार्य करना होगा। 

यूके का उत्तरी सागर में ड्रिलिंग का एक संक्षिप्त इतिहास

  • भौगोलिक दृष्टि से, उत्तरी सागर पश्चिम में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड, दक्षिण में नीदरलैंड, बेल्जियम और फ्रांस और पश्चिम में नॉर्वे, डेनमार्क और जर्मनी के बीच स्थित है।
  • महाद्वीपीय शेल्फ पर 1958 का जिनेवा कन्वेंशन पहला अन्तर्राष्ट्रीय कानून था जिसने समुद्र तट से सटे महाद्वीपीय शेल्फ पर देशों के अधिकारों को स्थापित किया और उत्तरी सागर में अन्वेषण का मार्ग प्रशस्त किया। 
  • यह संधि अप्रैल 1964 में यूके संसद द्वारा कॉन्टिनेंटल शेल्फ़ अधिनियम पारित करने के तुरंत बाद लागू हुई।

ocean

महासागरीय नितल उच्चावच 

  • महासागरीय नितल को चार मुख्य वर्गों में विभक्त किया जा सकता है। महाद्वीपीय निमग्न तट, महाद्वीपीय ढाल, महाद्वीपीय उत्थान एवं महासागरीय गहरे नितल मैदान।

महाद्वीपीय निमग्न तट/ महाद्वीपीय शेल्फ

  • समुद्र तट के समीपवर्ती उथले भाग को महाद्वीपीय निमग्न/ महाद्वीपीय शेल्फ तट कहा जाता है। इसमें मुख्यतः स्थलीय निक्षेप जमा होते हैं। 
  • इसका ढाल 1 डिग्री से 3 डिग्री तक एवं गहराई लगभग 150 से 200 मी. तक होती है। इसकी औसत चौड़ाई 70 किमी. है परन्तु यह भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग चौड़ाई रखता है। उदाहरण के लिए, साइबेरियाई शेल्फ आर्कटिक महासागर में एक तटीय शेल्फ है और यह पृथ्वी का सबसे बड़ा महाद्वीपीय शेल्फ है, जो रूस के महाद्वीपीय शेल्फ का एक हिस्सा है।
  • भारत के पूर्वी तट पर महाद्वीपीय शेल्फ  की चैड़ाई 50 किमी. है, जो पश्चिमी तट की चौड़ाई का एक-तिहाई ही है। 
  • सामान्यतः पर्वतीय कटकों से युक्त तटवर्ती क्षेत्र अथवा सागरीय गर्तों के निकट इनकी चौड़ाई कम मिलती है। 
  • महाद्वीपीय निमग्न तट के उथले सागर मत्स्य ग्रहण के प्रमुख क्षेत्र हैं। डॉगर बैंक, जॉर्जेज बैंक आदि प्रमुख मत्स्यन क्षेत्र इसी के अन्तर्गत आते हैं। 
  • विश्व का एक-चौथाई पेट्रोलियम  एवं  गैस यहीं से प्राप्त होता है। 
  • बालू व बजरी के भी ये विशाल भंडार है। सागरीय भाग के कुल 8.6 प्रतिशत क्षेत्रफल पर यह विस्तृत है।
  • अधिनियम 1958 के सम्मेलन के आधार पर महाद्वीपीय शेल्फ की खोज और दोहन का प्रावधान करता है। इसने अपने तटों के पास समुद्र तल के नीचे तेल और गैस संसाधनों (कोयले को छोड़कर) पर ब्रिटेन के अधिकार क्षेत्र को रेखांकित किया।
  • यूके उत्तरी सागर में अन्वेषण के लिए पहला लाइसेंस ब्रिटिश पेट्रोलियम (बीपी) को सितंबर 1964 में प्रदान किया गया था। 

अपतटीय ड्रिलिंग समस्याग्रस्त क्यों है?

  • अमेरिका स्थित वकालत समूह नेचुरल रिसोर्सेज डिफेंस काउंसिल (एनआरडीसी) के अनुसार, अपतटीय ड्रिलिंग "श्रमिकों, जल और वन्यजीवों" को खतरे में डालती है। 
  • जीवाश्म ईंधन के लिए समुद्रों और महासागरों में ड्रिलिंग से न केवल जलवायु परिवर्तन का खतरा बढ़ जाता है, बल्कि महासागर भी गर्म हो जाते हैं और समुद्र का स्तर भी बढ़ जाता है। 
  • अपतटीय ड्रिलिंग समुद्री जैव विविधता के लिए प्रत्यक्ष जोखिम के साथ-साथ महासागरों में कार्बन प्रदूषण के जमा होने के कारण अम्लीय जल से प्रवाल भित्तियों, शंख और समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के लिए अप्रत्यक्ष जोखिम से जुड़ी है।

क्या ब्रिटेन अपनी जलवायु प्रतिबद्धताओं का सम्मान कर रहा है?

  • ब्रिटेन की संसद अपनी मार्च 2023 की प्रगति रिपोर्ट में, जलवायु परिवर्तन समिति (सीसीसी) जो ब्रिटेन और सरकारों को उत्सर्जन लक्ष्यों पर सलाह देती है, कहा कि ब्रिटेन ने दूसरे राष्ट्रीय अनुकूलन कार्यक्रम के तहत जलवायु परिवर्तन के लिए पर्याप्त रूप से तैयारी नहीं की है।
  • यूके में, राष्ट्रीय अनुकूलन कार्यक्रम वैधानिक कार्यक्रम हैं जिनका पालन सरकार को देश को जलवायु परिवर्तन के लिए तैयार करने में मदद के लिए करना चाहिए, जैसा कि जलवायु परिवर्तन अधिनियम के तहत आवश्यक है। 
  • क्लाइमेट एक्शन ट्रैकर के अनुसार ब्रिटेन की जलवायु कार्रवाई पेरिस समझौते के अनुरूप नहीं है। 
  • क्लाइमेट एक्शन ट्रैकर वेबसाइट के अनुसार, नई तेल और गैस निष्कर्षण योजनाओं को लाइसेंस देना तापमान में वृद्धि की 1.5°C सीमा के साथ असंगत है।

प्रारम्भिक परीक्षा प्रश्न : निम्नलिखित में से महासागरीय नितल उच्चावच के किस भाग में  प्राकृतिक  तेल और गैस पाए जाते हैं? 

(a) महाद्वीपीय निमग्न तट 

(b) महाद्वीपीय ढाल 

(c) महाद्वीपीय उत्थान

(d) महासागरीय गहरे नितल मैदान

उत्तर (a)

मुख्य परीक्षा प्रश्न: उत्तरी सागर में ड्रिलिंग से पर्यावरण संबंधी समस्या एवं सामाधान की व्याख्या कीजिए।

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR