New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

2023 के लोकप्रिय सितारे

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी, इंटरनेट मूवी डेटाबेस (IMDb)

संदर्भ-  

इंटरनेट मूवी डेटाबेस (IMDb) ने 2023 के 10 सबसे लोकप्रिय भारतीय सितारों की सूची जारी की है।

Internet-Movie-Database

प्रमुख बिंदु-

  • यह रिपोर्ट उस आधार पर जारी की गयी है, जिनके पेज को दुनियाभर में 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं।
  • इस सूची में शाहरुख खान पहले स्थान पर हैं।
    • जवान और पठान से  बॉलीवुड के बादशाह खान बॉक्स ऑफिस के किंग बने।
  • दूसरा स्थान आलिया भट्ट को मिला-
    • हार्ट ऑफ स्टोन में खलनायक की भूमिका निभाई।
    • हॉलीवुड में पदार्पण किया।
    • ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ सबसे हिट फिल्म में एक रही।
  • दीपिका पादुकोण ने तीसरा स्थान हासिल किया।
    • ‘पठान’ में मुख्य भूमिका निभाई।
  • इस रिपोर्ट में चौथे नंबर पर पंजाबी और हिंदी सिनेमा की एक्ट्रेस वामिका गब्बी हैं।
  • पांचवें नंबर पर साउथ सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस नयनतारा हैं।
    • शाह रुख खान के साथ ‘जवान’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा।

इंटरनेट मूवी डेटाबेस (IMDb):

  • यह एक प्रतिष्ठित मंच है; जो फिल्मों, टेलीविज़न शो, रियलिटी शो और ओटीटी सामग्री से संबंधित जानकारी होस्ट करता है।
  • इसकी स्थापना 1990 में ब्रिटिश प्रोग्रामर और सिनेप्रेमी कर्नल नीधम द्वारा एक व्यक्तिगत मूवी डेटाबेस के रूप में की गई थी।  
  • इसको 1998 में Amazon.com द्वारा अधिग्रहित किया गया था।
  • वर्तमान में यह 10.1 मिलियन फिल्म और टेलीविजन शीर्षक, 11.5 मिलियन व्यक्ति रिकॉर्ड और 83 मिलियन पंजीकृत उपयोगकर्ताओं का मंच  है।

2023 के 10 सबसे लोकप्रिय भारतीय सितारे:

  1. शाहरुख खान
  2. आलिया भट्ट 
  3. दीपिका पादुकोण
  4. वामिका गब्बी 
  5. नयनतारा 
  6. तमन्ना भाटिया 
  7. करीना कपूर खान 
  8. शोभिता धुलिपाला 
  9. अक्षय कुमार 
  10. विजय सेतुपति

प्रश्न- इंटरनेट मूवी डेटाबेस (IMDb) ने 2023 के 10 सबसे लोकप्रिय भारतीय सितारों की सूची की जारी की है, जिसमें शीर्ष के पांच सितारों में कौन-कौन शामिल हैं?

  1. शाहरुख खान
  2. आलिया भट्ट 
  3. अक्षय कुमार
  4. दीपिका पादुकोण
  5. वामिका गब्बी 
  6. नयनतारा

कूट:

(a) 2,3,4,5 और 6

(b) 1,2,4, 5 और 6

(c) 1,3,4,5 और 6

(d) 1,2,3,4 और 5 

उत्तर- (b)

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR