New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

सहायक प्रजनन तकनीक से गर्भधारण

प्रारंभिक परीक्षा: इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन,  सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी (विनियमन) अधिनियम-2021
मुख्य परीक्षा: सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों:

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दिवंगत सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर द्वारा लिए गए इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) उपचार पर पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगी है।

reproductive-technology

क्या है पूरा विवाद:

  • चरण कौर ने बीते दिनों 58 वर्ष की उम्र में एक बच्चे को जन्म दिया।
  • इस बच्चे को जन्म देने के लिए इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) की मदद ली थी।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पंजाब सरकार से चरण कौर के IVF उपचार के संबंध में रिपोर्ट मांगी है।
  • कानून ‘सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी (विनियमन) अधिनियम-2021 की धारा 21 (g) के तहत  
    • IVF लेने के लिए महिलाओं की निर्धारित आयु सीमा 21-50 वर्ष के बीच है।
  • यह विवाद स्वास्थ्य और नैतिकता दोनों का है। 
    • बच्चे के स्वास्थ्य के लिए आयु सीमा उचित है 
    • प्रत्येक महिला को मां बनने का अधिकार है।

healthy-baby

इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF):

  • यह निषेचन की एक कृत्रिम प्रक्रिया है। 
  • इसमें अंडाणु और शुक्राणुओं को मां के गर्भ में विकसित करने की बजाय लैब में विकसित किया जाता है।
  • इसमें किसी महिला के अंडाशय से अंडाणु निकालकर उसका संपर्क द्रव माध्यम में शुक्राणुओं से कराया जाता है।
  • इसके बाद निषेचित अंडाणु को महिला के गर्भाशय में प्रवेश करा दिया जाता है।

IVF

सहायक प्रजनन तकनीक (जैसे- IVF) के लिए आयु सीमा:

  • IVF विशेषज्ञों के अनुसार 25-35 वर्ष की आयु समूह गर्भधारण के लिए सबसे अच्छा समय है।
    • एक महिला के चरम प्रजनन वर्ष किशोरावस्था के अंत और 20 के दशक के अंत के बीच होते हैं।
    • 30 वर्ष की आयु तक प्रजनन क्षमता कम होने लगती है।  
    • 45 वर्ष की आयु तक प्रजनन क्षमता इतनी कम हो जाती है कि स्वाभाविक रूप से गर्भवती होना कठिन हो जाता है।
    • इसलिए 50 वर्ष तक की आयु गर्भधारण के लिए रखी गई है।

अधिक उम्र में गर्भधारण क्यों उचित नहीं है-

  • आयु बढ़ने के साथ अंडाशय और उनके अंदर मौजूद अंडे की उम्र भी बढ़ती है।
  • अंडों की संख्या कम होती जाती है।
  •  शेष अंडों में असामान्य गुणसूत्र होने की संभावना अधिक हो जाती है।
  • आयु की एक सीमा के बाद अनेक स्वास्थ्य समस्याएँ देखने को मिलती हैं; जैसे-   
    • रक्तचाप
    • मधुमेह
    • हृदय रोग
    • मोटापा; आदि
  • स्वास्थ्य समस्याओं का प्रभाव माता और बच्चे दोनों पर पड़ता है।

प्रश्न: इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. इसमें अंडाशय से अंडाणु निकालकर उसका संपर्क द्रव माध्यम में शुक्राणुओं से कराया जाता है।
  2. इस उपचार को लेने के लिए महिलाओं की निर्धारित आयु सीमा 21-60 वर्ष के बीच है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न 2

उत्तर- (a)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न: सहायक प्रजनन तकनीक से गर्भधारण में आयु के महत्त्व की चर्चा कीजिए।

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR