'मनी लॉन्डरिंग देश की आतंरिक सुरक्षा के लिये एक गंभीर चुनौती है।' भारत में इससे सम्बंधित चुनौतियों का उल्लेख करते हुए इसके रोकथाम के लिये उठाए गए कदमों की चर्चा कीजिये।
24-Jun-2020 | GS Paper - 3
आपके विचार में अध्यादेश के रास्ते से विधि निर्माण की शक्ति का प्रयोग संसद की विधायी शक्तियों के विकल्प में करना कहाँ तक उचित है, विवेचना करिये। इस संदर्भ में अध्यादेश प्रख्यापित करने की शक्ति के विरुद्ध रक्षोपायों को भी बताइये।
23-Jun-2020 | GS Paper - 2
"अंग्रेजों की विऔद्योगीकरण की नीति ने भारत को न सिर्फ आर्थिक रूप से पंगु बना दिया, बल्कि इससे भारतीय ग्रामीण समाज भी बुरी तरह दुष्प्रभावित हुआ।" परीक्षण कीजिये।
23-Jun-2020 | GS Paper - 1
पर्यावरणीय नैतिकता से आपका क्या अभिप्राय है? इस संबंध में गांधीवादी दृष्टिकोण को उल्लेखित कीजिये। 'स्वस्थ एवं वहनीय पर्यावरण के विकास हेतु नीतिशास्त्र के नियम आवश्यक हैं'; चर्चा कीजिये।
20-Jun-2020 | GS Paper - 4
बायोसिमिलर क्या है? चिकित्सा क्षेत्र में इसकी उपयोगिता की चर्चा करते हुए बताइये कि यह जेनेरिक दवाओं से किस प्रकार भिन्न है?
20-Jun-2020 | GS Paper - 3
क्या आप सहमत है कि सरकारी विभागों / कार्यालयों में प्रौद्योगिकी के प्रयोग ने नौकरशाही को अपने कार्यों को उत्तरदायित्वपूर्ण और पारदर्शी ढंग से करने के लिये अग्रेषित किया है? उदाहरण के माध्यम से अपने उत्तर की पुष्टि कीजिये।
19-Jun-2020 | GS Paper - 2
फ्रांसीसी क्रांति ने आधुनिक जीवन की उदार जनतंत्रीय एवं प्रगतिशील विचारधारा की नींव रखने का कार्य किया। टिप्पणी कीजिये।
19-Jun-2020 | GS Paper - 1
निम्नलिखित के बीच अंतर स्पष्ट कीजिये-1. नैतिक कृत्य एवं विधि सम्मत कृत्य 2.नैतिक प्रबंधन और नैतिकता का प्रबंधन3. वैयक्तिक नैतिकता एवं संव्यावसायिक नैतिकता4. नैतिक चिंता एवं नैतिक दुविधा
17-Jun-2020 | GS Paper - 4
'नगरीय क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन के कारण उत्पन्न दुष्प्रभावों को दूर करने के लिये शहरी वनीकरण एक कारगर उपाय हो सकता है'। इस कथन के आलोक में नगर वन योजना का विश्लेषण कीजिये।
17-Jun-2020 | GS Paper - 3
भारतीय निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली से सम्बंधित संवैधानिक एवं सांविधिक प्रावधानों का उल्लेख करते हुए इस निकाय को और प्रभावशाली बनाने हेतु उपायों को सुझाइये।
16-Jun-2020 | GS Paper - 2