“मूल अधिकार नागरिकों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ राज्य के पंथनिरपेक्ष स्वरूप को बनाए रखने के लिये भी अपरिहार्य हैं।” टिप्पणी कीजिये। (250 शब्द)
02-Dec-2020 | GS Paper - 2
भारत के संदर्भ में हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) के महत्त्व को रेखांकित करते हुए, इसके समक्ष उत्पन्न चुनौतियों के सम्बंध में भारत द्वारा उठाए गए कदमों की चर्चा कीजिये।
26-Nov-2020 | GS Paper - 2
मानव अधिकारों एवं मौलिक अधिकारों में अंतर स्पष्ट करते हुए मौलिक अधिकारों को संविधान में सम्मलित किये जाने के कारणों का उल्लेख करें। (250 शब्द)
21-Nov-2020 | GS Paper - 2
‘रोजगार एवं कौशल निर्माण सम्बंधी पहलों में व्यापक स्तर पर निवेश के बावजूद भारत के श्रमबल में महिलाओं की भागीदारी निरंतर निम्न बनी हुई है’। श्रमबल में महिलाओं की निम्न भागीदारी के कारणों की चर्चा करते हुए इस समस्या के समाधान हेतु सुझाव प्रस्तुत कीजिये। (250 शब्द)
17-Nov-2020 | GS Paper - 2
हाल के वर्षों में भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच द्विपक्षीय सम्बंध ‘व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदार’ के रूप में विकसित हुए हैं। इस परिप्रेक्ष्य में दोनों देशों के मध्य सहयोग एवं विवाद के बिंदुओं उल्लेख कीजिये। (250 शब्द)
09-Nov-2020 | GS Paper - 2
भारतीय संविधान संघात्मक व एकात्मक शासन प्रणाली का अनोखा मिश्रण है। संविधान अपने स्वरूप को बनाए रखने में किस हद तक सफल रहा है? परीक्षण कीजिये।
03-Nov-2020 | GS Paper - 2
“संवैधानिक प्रावधानों और सरकारी प्रयासों के बावजूद भारत में आज भी मैला ढोने की प्रथा विद्यमान है।” इस प्रथा के लिये उत्तरदायी कारणों की चर्चा करते हुए इसके उन्मूलन हेतु किये जा रहे सरकारी प्रयासों का उल्लेख कीजिये। (250 शब्द)
30-Oct-2020 | GS Paper - 2
भारतीय न्यायपालिका के संदर्भ में न्यायिक समीक्षा की अवधारणा के उद्भव एवं विकास का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
20-Oct-2020 | GS Paper - 2
'सूचना का अधिकार प्रशासन में पारदर्शिता लाने में उपयोगी सिद्ध हुआ है ।' उपयुक्त उदाहरणों सहित उक्त कथन की समीक्षा कीजिये। (250 शब्द)
13-Oct-2020 | GS Paper - 2
अफगनिस्तान की बदलती भू-राजनीतिक परिस्थितियों के मद्देनज़र भारतीय विदेश नीति को नई वास्तविकाओं के अनुकूल होना समय की मांग है । आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिये ।(250 शब्द)
28-Sep-2020 | GS Paper - 2
Our support team will be happy to assist you!
call us