New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124
Sanskriti Mains Mission: GS Paper - 4

‘नागरिक घोषणापत्र’ से आप क्या समझते हैं? नागरिक घोषणापत्र किसी संस्था के चरित्र को अधिक कल्याणकारी व उत्तरदायी बनाने के साथ-साथ नागरिकों को भी अधिकार सम्पन्न बनाता है। सोदाहरण चर्चा कीजिये। (250 शब्द)

01-Oct-2020 | GS Paper - 4

Solutions:

उत्तर-प्रारूप :

भूमिका– (45-50 शब्द)

‘नागरिक घोषणापत्र’ को परिभाषित करते हुए स्पष्ट करें कि एक आदर्श घोषणापत्र में क्या प्रावधान होने चाहिये, जैसे- सेवार्थी को सही सूचना व गुणवत्तापरक सेवा प्रदान करना, नागरिकों के साथ बेहतर व्यवहार करना, एक सहज शिकायत निवारण तंत्र का गठन करना इत्यादि।

मुख्य भाग– (155-160 शब्द)

  • कोई एक उदाहरण दें कि नागरिक घोषणापत्र के प्रावधान कैसे किसी संस्था को कल्याणकारी व उत्तरदायी स्वररूप प्रदान करते हैं, जबकि इनका अभाव संस्था को नागरिक हितों के प्रतिकूल चरित्र प्रदान करता है।
  • एक उदाहरण इसके पक्ष में भी दें कि संस्था का शिकायत निवारण तंत्र कैसे नागरिकों को आधार संपन्न बनाने का एक माध्यम है।
  • मुख्य भाग के अंत में उन चुनौतियों की चर्चा करें जो नागरिक घोषणापत्र के प्रावधानों के सफल क्रियान्वयन में बाधक हैं, जैसे- संस्था के कर्मचारियों का रूढ़िवादी व्यवहार, भ्रष्टाचार, नागरिकों में जागरूकता का अभाव आदि।

निष्कर्ष– (35-40 शब्द)

अंततः उपर्युक्त समस्याओं के समाधान सुझाते हुए एक आशावादी दृष्टिकोण के साथ उत्तर समाप्त करें।



« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR