New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

Sanskriti Mains Mission: GS Paper - 3

अंतरिक्ष का सैन्यीकरण से क्या अभिप्राय है? अंतरिक्ष क्षेत्र युद्ध की नई रणभूमि के रूप में क्यों उभर रहा है ? अंतरिक्ष आधारित युद्ध से जुड़ी चिंताओं को रेखांकित कीजिए ।(पेपर 3,शब्द सीमा 250)

20-Feb-2024 | GS Paper - 3

Approach:

उत्तर प्रारूप

भूमिका 

  • अंतरिक्ष के सैन्यीकरण को स्पष्ट कीजिए,जैसे: जल, थल और नभ आधारित सैन्य अभियानों को सहायता प्रदान करने हेतु अंतरिक्ष के उपयोग को अंतरिक्ष का सैन्यीकरण कहते हैं, यह कमांड एवं नियंत्रण, संचार, सामरिक और युद्धक्षेत्र की निगरानी तथा लक्ष्य को भेदने में हथियारों की क्षमता में सुधार करने में मदद करता है, आदि का उल्लेख करते हुए संक्षिप्त भूमिका लिखें।

मुख्य भाग 

  • अंतरिक्ष क्षेत्र के युद्ध की नई रणभूमि के रूप में उभरने के कारणों का उल्लेख कीजिए,जैसे: उपग्रह को शत्रु देशों द्वारा निशाना बनाया जाना,अंतरिक्ष में सैन्य गतिविधियों को नियंत्रित करने वाले अंतर्राष्ट्रीय समझौतों का अभाव,माइक्रो और नैनो उपग्रहों, मैन्युवरिंग उपग्रहों, उपग्रह आधारित जैमर, हाइपरसोनिक मिसाइलों जैसी अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में तेजी से विकास, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों के दोहरे उपयोग की प्रकृति के कारण अविश्वास का भाव, भविष्य में उत्पन्न होने वाले खतरों के शमन के लिए तकनीकी बढ़त बनाए रखने के लिए अंतरिक्ष के शस्त्रीकरण में निवेश,आदि।
  • अंतरिक्ष आधारित युद्ध से जुड़ी चिंताओं को रेखांकित कीजिए,यथा: अंतरिक्ष आधारित हथियारों की होड़,अंतरिक्ष में स्थापित उपग्रहों या अंतरिक्ष स्टेशन को खतरा,सामाजिक-आर्थिक हानि,अंतरिक्ष मलबे में वृद्धि,भू-राजनीतिक संघर्ष और अस्थिरता में वृद्धि,आदि।

निष्कर्ष

  • अंतरिक्ष के सैन्यीकरण के समाधान के उपायों का उल्लेख करते हुए निष्कर्ष लिखें।
upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR