Sanskriti Mains Mission: GS Paper - 2

गैर-सरकारी संगठन सामाजिक परिवर्तन की धुरी हैं। परंतु हाल के दिनों में कुछ गैर-सरकारी संगठनों के कार्यों एवं वित्तीय अनियमितताओं को लेकर प्रश्न उठते रहे हैं। एमनेस्टी इंटरनेशनल द्वारा भारत में अपने संचालन को रोकने के मद्देनज़र इन संगठनों की भूमिका का मूल्यांकन करें । (250 शब्द)

30-Dec-2020 | GS Paper - 2

Solutions:

उत्तर प्रारूप –

भूमिका (40 - 50 शब्द)

गैर-सरकारी संगठनों का संक्षिप्त परिचय देते हुए उनके कार्यों (समाज के कमज़ोर वर्गों के हितों का संरक्षण इत्यादि) का उल्लेख करें।

मुख्य भाग (140 -150 शब्द)

  • एमनेस्टी इंटरनेशनल का संक्षिप्त परिचय देते हुए इस पर लगे वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों एवं इस संदर्भ में सरकार के पक्ष का उल्लेख करें।
  • विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों द्वारा मानवाधिकार तथा पर्यावरण संरक्षण के नाम पर देश के विकासात्मक कार्यों (बहुउद्देश्यीय परियोजनाओं, खनन गतिविधियों इत्यादि) में अवरोध उत्पन्न करने के मामलों (जैसे- मुंबई आरे जंगल विवाद) का उल्लेख करें।
  • गैर-सरकारी संगठनों की वित्तीय अनियमितताओं के संदर्भ में विदेशी योगदान (विनिमय), अधिनयम (FCRA) के उल्लंघन एवं उच्चतम न्यायालय के कुछ महत्त्वपूर्ण निर्देशों के आलोक में सरकार द्वारा उठाए गए क़दमों की चर्चा करें ।

निष्कर्ष-(40 -50 शब्द)

सामजिक परिवर्तन एवं नीति-निर्माण में गैर-सरकारी संगठनों के महत्त्व को बताते हुए इसे विनियमित करने के संबंध में कुछ सुझाव प्रस्तुत करते हुए उत्तर को समाप्त करें ।

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT