New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124
Sanskriti Mains Mission: GS Paper - 1

पिंक बॉलवर्म क्या है? यह किस तरह से कपास की कृषि को प्रभावित कर रहा है तथा इसके प्रभाव को कम करने के उपाय सुझाएँ? (शब्द 250)

29-Oct-2023 | GS Paper - 1

Solutions:

उत्तर प्रारूप 

भूमिका 

  • पिंक बॉलवर्म एक कीट है इसके बारे में चर्चा करते हुए संक्षिप्त में भूमिका लिखें।

मुख्य भाग 

  • पिंक बॉलवॉर्म/गुलाबी एक भारतीय मूल का कीट है जिसे कपास की कृषि के लिए हानिकारक कीट के रूप में जाना जाता है। 
  • पिंक बॉलवॉर्म कीट का वैज्ञानिक नाम पेक्टिनोफोरा गॉसीपियेला है। 
  • ये कीट गहरे भूरे रंग के होते हैं जो अपनी विनाशकारी लार्वा के लिए जाने जाते हैं ।
  • ये कीट कपास की कलियों और बीजकोषों को क्षति पहुंचाते हैं जिससे किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी नुकसान इतना अधिक हो जाता है कि किसान आत्महत्या तक कर लेते हैं जो एक चिंता का विषय बना हुआ है। 
  • इसके समाधान के लिए सरकार द्वारा बहुत से प्रयास किये जा रहे हैं। 

पिंक बॉलवर्म कीटों के प्रभाव को कम करने के  उपाय जैसे -

  • जल्दी परिपक्व होने वाले कपास के बीजों का इस्तेमाल करना चाहिए  
  • कपास की फसल पर कीट नाशक दवाओं का छिड़काव करें। 
  • कपास के पौधों की नियमित निगरानी करें।
  • गर्मियों के मौसम में खेत को 2-3 महीने के लिए खाली छोड़ दें।
  • फसल चक्र में परिवर्तन करके खेत में लगभग 7 महीने तक कपास मुक्त कृषि करें।
  • फ़सल को जल्दी काट कर पौधों के अवशेषों को नष्ट कर दें या जला दें आदि तथ्यों का उल्लेख करें।

निष्कर्ष 

  • कपास के फसल के महत्त्व तथा इस पर पड़ने वाले कीटों के प्रभाव को कम करने के उपाय को बताते हुए संक्षिप्त में निष्कर्ष लिखें।  


« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR