New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

Sanskriti Mains Mission: GS Paper - 4

(केस स्टडी )

आप एक ज़िलें में नवनियुक्त ज़िलाधिकारी हैं। आपको पता चलता है कि ज़िलें में चल रहे बड़े सार्वजनिक विकास कार्यक्रम ‘प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना’ (PMGSY) में व्यापक अनियमितताएँ हो रहीं हैं। कैग (CAG) के एक सर्वे से पता चला है कि योजना के तहत अधिक राशि आवंटित की गई और अधिक महँगी सड़कों का निर्माण किया गया, जबकि कई सड़कें गुम हो गई हैं। इसी रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सड़कों के बारें में अधिकांश ग्रामीणों को जानकारी ही नहीं है। ग्रामीणों ने ख़राब निर्माण सामग्री द्वारा सड़क निर्माणकर्ता के ख़िलाफ़ शिकायत करने की कोशिश की, तो उन्हें शारीरिक क्षति पहुँचाने की धमकी दी गई। सड़क परियोजना से संबंधित इंजीनियर पर कई बार जानलेवा हमला भी हो चुका है। सड़क निर्माण का ठेका एक मंत्री के भाई की निर्माण कंपनी के पास है, जिनका उस ज़िले में व्यापक जनाधार है। इन अनियमितताओं की जाँच के विषय पर पिछले ज़िलाधिकारी के ख़िलाफ़ मंत्री के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रायोजित कई बड़े विरोध प्रदर्शन किये गए थे और उनका तबादला भी कर दिया गया था।

उक्त परिस्थतियों के आलोक में निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये-

  1. आपके समक्ष कौन-कौन से मुद्दे उपस्थित हैं?
  2. इन मुद्दों का समाधान करने के लिये किन-किन मूल्यों (Values)  की आवश्कयता होगी? (250 शब्द)

12-Oct-2021 | GS Paper - 4

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X