New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

Sanskriti Mains Mission: GS Paper - 2

हाल के वर्षों में भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच द्विपक्षीय सम्बंध ‘व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदार’ के रूप में विकसित हुए हैं। इस परिप्रेक्ष्य में दोनों देशों के मध्य सहयोग एवं विवाद के बिंदुओं उल्लेख कीजिये। (250 शब्द)

09-Nov-2020 | GS Paper - 2

Solutions:

उत्तर-प्रारूप

भूमिका (30-40 शब्द)

भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के मध्य सम्बंधों के मुख्य आधार, जैसे साझा लोकतांत्रिक मूल्य, विधि का शासन, नागरिक अधिकार व साझा वैश्विक हित आदि का परिचय दें।

मुख्य भाग (140-150 शब्द)

व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के मुख्य बिंदुओं, जैसे-

1. सुरक्षा सहयोग – इसके अंतर्गत इंडो-पैसिफिक और क्वाड आदि से जुड़े तथ्यों का उल्लेख करें।
2. रक्षा अधिग्रहण- विगत वर्षों में रक्षा उपकरणों की खरीद की प्रवृति को स्पष्ट करें।
3. कूटनीति- परमाणु ऊर्जा व सुरक्षा परिषद् में स्थाई सदस्यता का समर्थन आदि का उल्लेख करें।
4. व्यापार- भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार सम्बंधों का विवरण दें।

सहयोग में वृद्धि के अंतर्गत निम्नलिखित कारकों को उत्तर में शामिल करें-

i. हिंद महासागर का भू-राजनीतिक महत्त्व
ii. आतंकवाद के निवारण में सहयोग
iii. भारत को नवीनतम तकनीक की आवश्यकता

5. भारतीय डायस्पोरा इत्यादि।

निष्कर्ष (40-60 शब्द)

दोनों देशों के मध्य विवादित बिंदुओं के अंतर्गत भारत की गुटनिरपेक्षता की नीति, अमेरिका का CAATSA एक्ट, अमेरिका की एकतरफा प्रतिबंधात्मक नीति ( ईरान, वेनेज़ुएला आदि के सम्बंध में) आदि को संदर्भित करते हुए इन चिंताओं को दूर करने के लिये स्थापित तंत्रों जैसे- 2+2 संवाद आदि को उत्तर में शामिल करते हुए निष्कर्ष लिखें।

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR