New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

Sanskriti Mains Mission: GS Paper - 4

(केस स्टडी)

आप भारत सरकार के विदेश मामलों के विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत हैं। भारत सरकार वैक्सीन मैत्री के तहत पड़ोसी देशों; श्रीलंका, मालदीव, नेपाल, बांग्लादेश को कोरोना वैक्सीन की कई लाख डोज़ दे चुकी है। साथ ही, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की अपील के बाद भारत सरकार द्वारा अफ्रीका, एशिया और लैटिन अमेरिका के गरीब देशों को भी वैक्सीन उपलब्ध कराए जाने पर विचार किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ, भारत के सामरिक मित्र राष्ट्र जैसे ब्राज़ील तथा ऑस्ट्रेलिया ने भारत से वैक्सीन आयात के लिये अग्रिम धनराशि जमा कर दी है। इन सभी परिस्थितियों के बीच भारत में कोरोना महामारी की नई लहर का प्रकोप तेज़ी से बढ़ रहा है। इस लहर ने भारत के वैक्सीन निर्यात और मित्र राष्ट्रों के साथ वैक्सीन डिप्लोमेसी के समक्ष समस्या उत्पन्न कर दी है। साथ ही, गरीब देशों को उपलब्ध कराई जा रही वैक्सीन पर भी रोक लग चुकी है। अब भारत या तो वैक्सीन की अपनी घरेलू ज़रूरतों को पूरा कर सकता है या फिर दूसरे देशों को आपूर्ति कर सकता है। इस संदर्भ में आपको मानव मात्र के स्वास्थ्य की सुरक्षा के नाते अन्य देशों के नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा का भी ध्यान रखना है और दूसरी ओर अपने देश के नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को भी प्राथमिकता देनी है। आपको यह बात अवश्य ध्यान रखनी होगी कि गरीब देशों के संबंध में मानवता के आधार पर ही निर्णय लिये जाएँ।

उपर्युक्त परिस्थितियों के आलोक में निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये-

  1. आप अपने समक्ष उपस्थित समस्याओं को सूचीबद्ध कीजिये।
  2. आप इन समस्याओं का समाधान किस प्रकार करेंगे? तर्कपूर्ण उत्तर दीजिये। (250 शब्द)

21-Oct-2021 | GS Paper - 4

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR