New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124
Sanskriti Mains Mission: GS Paper - 1

भारत में ब्रिटिश शासकों की सामाजिक और सांस्कृतिक नीतियों को यूरोप के नए विचारों ने किस प्रकार प्रभावित किया? टिप्पणी कीजिये। (250 शब्द)

16-Mar-2021 | GS Paper - 1

Solutions:

उत्तर प्रारूप

भूमिका (40-50 शब्द)

भारतीय सामाजिक एवं सांस्कृतिक नीतियों के संबंध में वर्ष 1813 से पूर्व ब्रिटिश शासकों द्वारा अपनाई गई तटस्थता की नीति का संक्षिप्त परिचय दें।

मुख्य भाग (140-150 शब्द)

• यूरोप में बौद्धिक क्रांति, फ्राँसीसी क्रांति के फलस्वरूप उत्पन्न नवीन विचारों (यथा- मानवतावाद, स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व आदि) की चर्चा करें।

• इन नवीन विचारों के परिणामस्वरूप भारतीय सामाजिक एवं सांस्कृतिक नीतियों में हुए बदलावों (जैसे- अहस्तक्षेप की नीति का परित्याग, सामाजिक कुरीतियों तथा सरकारी सेवाओं में भेदभाव की समाप्ति, शिक्षा के क्षेत्र में किये गए सुधार आदि) की चर्चा करें।

निष्कर्ष (40-50 शब्द)

भारत में ब्रिटिश शासकों द्वारा सामाजिक एवं सांस्कृतिक नीतियों में परिवर्तन के वास्तविक उद्देश्य (औपनिवेशिक हितों की पूर्ति) का उल्लेख करते हुए संतुलित निष्कर्ष लिखें।



« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR