Sanskriti Mains Mission: GS Paper - 3

जम्मू और कश्मीर में तीन दशक पूर्व शुरू हुई हिंसक घटनाएँ सरकार के विभिन्न प्रयासों के बावजूद अभी भी पूर्णतः समाप्त नहीं हुई हैं। इन घटनाओं के लिये उत्तरदायी कारणों की पहचान करते हुए इस स्थिति में सुधार हेतु उपाय सुझाइये। (250 शब्द)

12-Dec-2020 | GS Paper - 3

Solutions:

उत्तर प्रारूप

भूमिका (30-40 शब्द)

जम्मू और कश्मीर की राजनीतिक अस्थिरता और सुरक्षा से सम्बंधित चिंताओं के सम्बंध में कुछ तथ्य प्रस्तुत करें, जैसे- हिंसक घटनाओं से जुड़ी प्रवृति और राजनीतिक अस्थिरता के उदाहरण आदि।

मुख्य भाग (120-140 शब्द)

• हिंसक घटनाओं के कारणों को बिंदुवार लिखें, जैसे– पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद, 1987 के चुनाव में धोखाधड़ी, कट्टरता (radicalisation) एवं अलगाववाद में वृद्धि, अनुच्छेद 370 के निराकरण (abrogation) से पूर्व और बाद की स्थिति, अफ्स्पा से जुड़े मुद्दे आदि।

• सरकार के प्रयासों को दो भाग में वर्गीकृत करें–

1. विकास से जुड़े कार्यक्रमों जैसे- हिमायत, उड़ान, राष्ट्रीय आजीविका मिशन से सम्बंधित स्पेशल पैकेज, सामाजिक और आर्थिक अवसंरचना का विकास आदि।
2. शांति स्थापना के प्रयासों में आंतकवाद के खिलाफ सरकार की ‘ज़ीरो टॉलरेंस पॉलिसी’ को बताएँ, इसके अंतर्गत ‘ऑपरेशन ऑलआउट’, राष्ट्रीय एजेंसियों की भूमिका, आत्मसमर्पण की नीति और सीमा सुरक्षा आदि को अपने उत्तर में शामिल करें।

निष्कर्ष (50-60 शब्द)

जम्मू और कश्मीर में स्थिरता व शांति बहाली के कुछ उपायों जैसे- हितधारकों को वार्ताओं में शामिल करना, सिविल सोसाइटी की भूमिका बढ़ाना, निजी निवेश आकर्षित करना, युवाओं के लिये शिक्षा और रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराने जैसे बिंदुओं को रेखांकित करते हुए निष्कर्ष लिखें।

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT