New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

शॉर्ट न्यूज़ : 01 मार्च , 2024

शॉर्ट न्यूज़ : 01 मार्च , 2024


तवी महोत्सव, 2024

पेरू में स्वास्थ्य आपातकाल

अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा (IP) सूचकांक, 2024

भारत में तेंदुओं की स्थिति रिपोर्ट


तवी महोत्सव, 2024

Tawi-Festival-2024

  • जम्‍मू-कश्‍मीर में तवी महोत्‍सव की शुरुआत 1 मार्च  को हो गयी।
  • इस चार दिवसीय महोत्सव का आयोजन 1 से 4 मार्च, 2024 तक होगा 
  • इसका आयोजन पर्यटन विभाग, जम्मू नगर निगम और जम्मू के प्रमुख सांस्कृतिक संस्थानों द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
  • जम्मू शहर से बहने वाली तवी नदी के तट पर केंद्रित इस महोत्सव में जम्मू क्षेत्र की कला, संस्कृति और विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा।
  • इस महोत्सव में सेमिनार, कार्यशालाएं और वार्ता, लोक संगीत और नुक्कड़ थिएटर प्रदर्शन, शास्त्रीय और लोक नृत्य और संगीत का प्रदर्शन शामिल है।
  • इसमें हिमालय क्षेत्र में महिला एनजीओ समूहों की उद्यमिता, नवाचार, स्थानीय व्यंजन और जैविक उत्पादों को प्रदर्शित करने पर भी ध्यान केंद्रित किया जायेगा।

पेरू में स्वास्थ्य आपातकाल

  • डेंगू बुखार के बढ़ते मामलों के कारण पेरू ने स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा की है
  • वर्ष 2024 में अब तक पेरू में डेंगू के 31,000 से अधिक मामले सामने आए हैं, और 32 लोगों की मृत्यु हो गयी है  

डेंगू

  • डेंगू एक मच्छर जनित वायरल संक्रमण है 
  • यह जीनस फ्लेवीवायरस (डेंगू वायरस) के कारण होता है
  • इसका प्राथमिक रोगवाहक एडीज एजिप्टी मच्छर हैं।
  • इस मच्छर के कारण चिकनगुनिया (Chikungunya) और जीका संक्रमण (Zika Infection)  भी होता है।

पेरू

peru

  • पेरू दक्षिणी अमरीका महाद्वीप में स्थित एक देश है।
  • इसकी सीमा इक्वाडोर, कोलंबिया, ब्राजील, बोलीविया और चिली से लगती है 
  • राजधानी – लीमा
  • मुद्रा – सोल

अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा (IP) सूचकांक, 2024

  • हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा (IP) सूचकांक, 2024 जारी किया गया 
  • इसे यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा जारी किया जाता है 
  • यह सूचकांक विश्व में बौद्धिक संपदा (IP) परिदृश्य का मूल्यांकन करता है। 
  • इसमें नवाचार को बढ़ावा देने में विश्व के देशों के बौद्धिक संपदा (IP) ढांचे की प्रभावशीलता का आकलन किया जाता है। 
  • वर्ष 2024 के अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा (IP) सूचकांक में विश्व के 55 देश शामिल हैं।
  • इस सूचकांक में भारत 42वें स्थान पर है।
  • इसमें संयुक्त राज्य अमेरिका पहले,  यूनाइटेड किंगडम दूसरे तथा फ्रांस तीसरे स्थान पर है।

भारत में तेंदुओं की स्थिति रिपोर्ट

  • केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव द्वारा "भारत में तेंदुओं की स्थिति" रिपोर्ट जारी की गई है।
  • इस रिपोर्ट को राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण और भारतीय वन्य जीव संस्थान द्वारा, राज्य वन विभागों के सहयोग से तैयार किया गया 
  • इसके अनुसार वर्ष 2018 से वर्ष 2022 तक भारत में तेंदुओं की संख्या में 1,000 से ज्यादा की वृद्धि हुई है।
  • वर्ष 2022 में  देश में तेंदुओं की संख्या अब 13874 हो गई है, 
  • वर्ष 2018 में यह 12852 थी।
  • भारत में तेंदुओं की सर्वाधिक जनसंख्या मध्य प्रदेश (3907) में है।
  • महाराष्ट्र में तेंदुओं की संख्या 1985, कर्नाटक में 1,879 और तमिलनाडु में 1070 है।
  • शिवालिक पहाड़ियों और सिंधु-गंगा के मैदानों में तेंदुओं की संख्या वर्ष 2018 में 1253 से घटकर वर्ष 2022 में 1109 हो गई है।
  • देश में सबसे अधिक तेंदुए की आबादी वाला स्थल आंध्रप्रदेश के श्रीशैलम में नागार्जुन सागर है।

प्रश्न – हाल ही में किस देश ने डेंगू के कारण स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया ?

(a) पेरू 

(b) इक्वाडोर

(c) कोलंबिया

(d) ब्राजील


Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR