New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

शॉर्ट न्यूज़ : 23 अप्रैल , 2024

शॉर्ट न्यूज़ : 23 अप्रैल , 2024


माउंट एरेबस ज्वालामुखी

डी गुकेश ने जीता कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट

अंतर्राष्ट्रीय इंद्रधनुष पर्यटन सम्मेलन

वर्ल्ड प्रेस फोटो ऑफ द ईयर पुरस्कार 2024

विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस 2024

नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड को "नवरत्न" का दर्जा प्राप्त

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस

माउंट एरेबस

आर्टेमिस समझौता

लामा 3 (Llama 3)

पूर्वी लहर

क्लाउडेड टाइगर कैट


माउंट एरेबस ज्वालामुखी

MTEREBUS

  • ब्रिटेन के मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार माउंट एरेबस ज्वालामुखी से निकलने वाली धूल में सोने के कण पाए गए हैं।
  • इस ज्‍वालामुखी में वर्ष 1972 से लगातार विस्फोट हो रहा है

माउंट एरेबस ज्वालामुखी 

    • यह अंटार्कटिका के डिसेप्शन द्वीप  में स्थित है 
    • यह विश्व का सबसे दक्षिणी ज्वालामुखी है।
    • यह अंटार्कटिका का सबसे ऊंचा सक्रिय ज्वालामुखी (12,448 फीट) है।

डी गुकेश ने जीता कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट

GUKESH

  • हाल ही में भारत के 17 वर्षीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीता।
    • डी गुकेश यह  खिताब जीतने वाले सबसे युवा चैलेंजर हैं।
    • इससे पहले या रिकॉर्ड गैरी कास्‍पारोव के नाम था 
  • गुकेश, विश्वनाथन आनंद के बाद कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं।

कैंडिडेट्स टूर्नामेंट

  • यह वर्ष 1950 से शतरंज की अंतरराष्ट्रीय शासी निकाय (FIDE) द्वारा आयोजित एक शतरंज टूर्नामेंट है।
    • FIDE विभिन्न राष्ट्रीय शतरंज संघों को जोड़ता है।
    • इसकी स्थापना वर्ष 1924 में पेरिस, फ्रांस में हुई।

अंतर्राष्ट्रीय इंद्रधनुष पर्यटन सम्मेलन

CONFERENCE

  • हाल ही में पहला अंतर्राष्ट्रीय इंद्रधनुष पर्यटन सम्मेलन नेपाल में आयोजित किया गया
  • इसका आयोजन नेपाल पर्यटन बोर्ड के सहयोग से एक गैर-सरकारी संगठन माया को पहचान द्वारा किया गया था।
  • इस सम्मेलन का उद्देश्य नेपाल को एलजीबीटीआई (लेस्बियन, समलैंगिक, उभयलिंगी, ट्रांसजेंडर और इंटरसेक्स) समुदाय के लिए एक सुरक्षित और सम्मानजनक गंतव्य के रूप में पेश करना था।
  • इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में नेपाल, भारत, श्रीलंका, जर्मनी, स्पेन और अमेरिका के एलजीबीटीआई लोगों, विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों, कार्यकर्ताओं और लेखकों ने भाग लिया

    प्रश्न - हाल ही में पहला अंतर्राष्ट्रीय इंद्रधनुष पर्यटन सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया ?

    (a) नेपाल

    (b) अमेरिका 

    (c) कनाडा 

    (d) जर्मनी 


वर्ल्ड प्रेस फोटो ऑफ द ईयर पुरस्कार 2024

BEST-PHOTO

  • हाल ही में मोहम्मद सलीम ने वर्ल्ड प्रेस फोटो ऑफ द ईयर पुरस्कार 2024 जीता।
  • इन्हें यह पुरस्कार गाजा पट्टी में अपनी भतीजी के शव को गोद में लिए हुए एक फिलिस्तीनी महिला की तस्वीरे के लिए दिया गया 
  • मोहम्मद सलीम एक फ़लस्तीनी फ़ोटोग्राफ़र हैं
  • इन्होने यह यह तस्वीर 17 अक्टूबर 2023 को दक्षिणी गाजा में खान यूनिस के नासिर अस्पताल में ली थी।

वर्ल्ड प्रेस फोटो ऑफ द ईयर पुरस्कार

  • वर्ल्ड प्रेस फोटो ऑफ द ईयर पुरस्कार, वर्ल्ड प्रेस फोटो फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया जाता है।
  • यह फोटोजर्नलिज्म में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक माना जाता है
  • वर्ल्ड प्रेस फोटो फाउंडेशन का मुख्यालय एम्स्टर्डम में है


नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड को "नवरत्न" का दर्जा प्राप्त

FERTLIZER

  • हाल ही में, नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड को नवरत्न का केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (CPSE) का दर्जा प्रदान किया गया।

महारत्‍न, नवरत्‍न तथा मिनीरत्‍न

  • केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (CPSE) को उन्हें होने वाले लाभ और नेट वर्थ के आधार पर तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाता है –
    1. महारत्‍न
    2. नवरत्‍न
    3. मिनीरत्‍न
      • मिनीरत्न को मिनीरत्न श्रेणी-I तथा मिनीरत्न श्रेणी-II में वर्गीकृत किया गया है। 

नवरत्‍न दर्जा प्राप्त करने के मानदंड

  • पहले से मिनीरत्न श्रेणी-I का दर्जा प्राप्त हो। 
  • विगत पाँच वर्षों में से तीन में समझौता ज्ञापन प्रणाली के तहत बहुत अच्छी या उत्कृष्ट रेटिंग प्राप्त की हो।
  •  निम्नलिखित छह प्रदर्शन मापदंडों में 60 अंक या उससे अधिक का स्कोर प्राप्त किया हो –
    1. प्रति शेयर कमाई-10 अंक
    2. शुद्ध पूंजी और शुद्ध लाभ- 25 अंक
    3. उत्पादन की कुल लागत के सापेक्ष जनशक्ति(Manpower) पर आने वाली लागत-15 अंक
    4. कारोबार पर ब्याज और करों से पहले अर्जित लाभ - 15 अंक
    5. नियोजित पूंजी के लिए मूल्यह्रास, ब्याज और करों से पहले अर्जित लाभ - 15 अंक
    6. अंतर-क्षेत्रीय प्रदर्शन- 20 अंक

नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड

  • यह रासायनिक उर्वरक, जैव उर्वरक और औद्योगिक रसायनों का उत्पादन करता है।
  • मुख्यालय - नोएडा 
  • स्थापना – वर्ष 1979

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस

PANCHAYATIRAJ

  • प्रति वर्ष वर्ष 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है।
  • इस वर्ष 14वां राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाएगा।
  • पहला पंचायती राज दिवस वर्ष 2010 में मनाया गया था। 
  • यह वर्ष 1992 में 73वां संवैधानिक संशोधन पारित होने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
  • 73 वां संवैधानिक संशोधन अधिनियम 24 अप्रैल, 1993 को लागू हुआ। 
    • इसके माध्यम से पंचायती राज संस्थाओं को संविधान में एक प्रमुख संवैधानिक निकाय का स्थान दिया गया 
    • इसके द्वारा राज्य सरकारों के लिये पंचायती राज प्रणाली को अपनाना संवैधानिक रूप से बाध्यकारी हो गया था 

माउंट एरेबस

संदर्भ 

नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन अर्थ ऑब्जर्वेटरी के अनुसार, अंटार्कटिका में एक सक्रिय ज्वालामुखी शिखर, माउंट एरेबस, अन्य सामग्रियों के साथ सोने की धूल को दैनिक आधार पर वायुमंडल में छोड़ रहा है।

EREBUS

माउंट एरेबस के बारे में 

  • यह अंटार्कटिका का सबसे प्रसिद्ध और दुनिया का सबसे दक्षिणी सक्रिय ज्वालामुखी है।
    • माउंट एरेबस को पॉलीजेनेटिक स्ट्रैटोवोलकानो के रूप में वर्गीकृत किया गया है।   
    • इसके शिखर क्रेटर में एक लावा झील है जो 1972 से सक्रिय है। 
    • इसकी शिखर ऊंचाई 3,794 मीटर (12,448 फीट) है। 
  • यह रॉस द्वीप पर रॉस डिपेंडेंसी में स्थित है, यहाँ तीन निष्क्रिय ज्वालामुखी माउंट टेरर, माउंट बर्ड और माउंट टेरा नोवा भी मौजूद हैं। 
  • इस पर्वत का नाम कैप्टन जेम्स क्लार्क रॉस ने 1841 में अपने जहाज एरेबस के नाम पर रखा था।

स्ट्रैटोवोलकानो या मिश्रित शंकु (Composite Cone) की विशेषताएं

  • यह एक ऊँचा, खड़ा और शंकु के आकार का ज्वालामुखी होता है। धरातल से शंकुओं का ढाल 35-40 डिग्री होता है।

  • ऐसे ज्वालामुखी में शंकुओं का निर्माण लावा और राख की एक परत के बाद दूसरी परत के जमने से होता है। 
  • ये मिश्रित ज्वालामुखी पृथ्वी के सबडक्शन जोन में बनते हैं, जहां टेक्टोनिक प्लेटें एक-दूसरे के नीचे धंस रही होती हैं।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका के शहस्ता, हुड, रेनियर, मैक्सिको का पोपोकाटिल,  कोस्टा रिका का इराजू और जापान का फ्यूजीयामा मिश्रित शंकु के उदाहरण हैं।
  • पैसिफिक रिंग ऑफ फायर के किनारे 300 से अधिक ज्वालामुखी पाए जाते हैं, जिनमें से कई अक्सर सक्रिय हैं।

आर्टेमिस समझौता

संदर्भ

  • हाल ही में स्वीडन ने जिम्मेदार अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं को रेखांकित करते हुए आर्टेमिस समझौते पर हस्ताक्षर किया है। 
  • स्वीडन इस समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला 38वाँ देश है, इससे पहले स्विट्जरलैंड 37वाँ देश था।

आर्टेमिस समझौता के बारे में

  • आर्टेमिस समझौता 21वीं सदी में नागरिक अंतरिक्ष अन्वेषण और उपयोग का मार्गदर्शन करने के लिए डिज़ाइन किए गए सिद्धांतों का एक गैर-बाध्यकारी सेट हैं।
  • ये सिद्धांत एक सुरक्षित और पूर्वानुमानित बाहरी अंतरिक्ष वातावरण के रखरखाव को सुनिश्चित करने में मदद करेंगे।

     गठन एवं सदस्य

  • आर्टेमिस समझौते की स्थापना वर्ष 2020 में नासा और अमेरिकी विदेश विभाग के सह-नेतृत्व में की गई थी। 
  • इसके सात अन्य संस्थापक सदस्य देश हैं- ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, इटली, जापान, लक्ज़मबर्ग, संयुक्त अरब अमीरात और यूनाइटेड किंगडम।
  • अप्रैल 2024 तक, भारत सहित इसके 38 हस्ताक्षरकर्ता हैं।

ARTEMIS

आर्टेमिस समझौते के प्रमुख सिद्धांत

  • अंतरिक्ष का शांतिपूर्ण अन्वेषण: राष्ट्र इस बात पर सहमत हैं कि आर्टेमिस कार्यक्रम के तहत संचालित सभी गतिविधियाँ अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए की जानी चाहिए।
  • पारदर्शिता: आर्टेमिस समझौते पर हस्ताक्षरकर्ता देशों को अपनी गतिविधियाँ पारदर्शी तरीके से चलानी चाहिए और ये देश वैज्ञानिक जानकारी को सार्वजनिक रूप से जारी करने के लिए प्रतिबद्ध हैं साथ ही इनसे आपसी समन्वय के माध्यम से कार्य करने की अपेक्षा की जाती है।
  • अंतरसंचालनीयता: हस्ताक्षरकर्ता राष्ट्रों को उन प्रणालियों को विकसित करने और समर्थन प्रदान करने का लक्ष्य रखना चाहिए जो मौजूदा बुनियादी ढांचे के साथ मिलकर काम कर सकें। 
  • आपातकालीन सहायता: हस्ताक्षरकर्ता राष्ट्र बाहरी अंतरिक्ष में संकटग्रस्त अंतरिक्ष यात्रियों और कर्मियों की सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
  • अंतरिक्ष वस्तुओं का पंजीकरण: आर्टेमिस में भाग लेने वाले राष्ट्रों को यह निर्धारित करना चाहिए कि उनमें से किसे किसी प्रासंगिक अंतरिक्ष वस्तु को पंजीकृत करना चाहिए।
  • विरासत का संरक्षण: समझौते पर हस्ताक्षरकर्ताओं ने मानवता की बाहरी अंतरिक्ष विरासत को संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्धता जताई है। इसमें ऐतिहासिक महत्व वाले स्थल जैसे मानव या रोबोटिक लैंडिंग स्थल, कलाकृतियाँ, अंतरिक्ष यान और अन्य खगोलीय पिंडों पर गतिविधि के अन्य साक्ष्य शामिल हैं।
  • अंतरिक्ष संसाधन: समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले पुष्टि करते हैं कि खगोलीय पिंडों से अंतरिक्ष संसाधनों को निकालना और उनका उपयोग करना सुरक्षित व टिकाऊ अंतरिक्ष अन्वेषण का समर्थन करने के लिए महत्वपूर्ण है। वे संयुक्त राष्ट्र महासचिव, जनता और वैज्ञानिक समुदाय को अंतरिक्ष संसाधन निष्कर्षण गतिविधियों के बारे में सूचित करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।
  • संघर्ष की समाप्ति: आर्टेमिस समझौते के राष्ट्र हानिकारक हस्तक्षेप को रोकने और उचित सम्मान के सिद्धांत का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसमें उन क्षेत्रों के साथ तथाकथित "सुरक्षा क्षेत्रों" की स्थापना भी शामिल है जो देशों के बीच स्थापित किए जा सकते हैं और जिन्हें प्रासंगिक संचालन बंद होने पर समाप्त किया जा सकता है।
  • कक्षीय कचरा: समझौते के हस्ताक्षरकर्ता इस बात पर भी सहमत हैं कि उन्हें नए दीर्घकालिक या हानिकारक मलबे की पीढ़ी को सीमित करना चाहिए। इसमें ऑपरेशन के बाद के चरण में अंतरिक्ष संरचनाओं का सुरक्षित निपटान शामिल है।

लामा 3 (Llama 3)

संदर्भ 

हाल ही में मेटा ने अपना सबसे सक्षम लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) मेटा ‘लामा 3’ (Llama 3) पेश किया।

लामा 3 क बारे में

  • लामा (Large Language Model Meta AI : Llama) मेटा ए.आई. द्वारा शुरू किया गया एक लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLMs) परिवार है।
  • लामा 3, लामा 2 आर्किटेक्चर पर आधारित है किन्तु प्रदर्शन और ए.आई. क्षमताओं के मामले में महत्वपूर्ण प्रगति के साथ यह अब तक का सबसे परिष्कृत मॉडल है।

विशेषताएं

  • लामा 3 के सभी मॉडल 8,000 टोकन की संदर्भ लंबाई को सपोर्ट करते हैं जो इसे लामा 2 या 1 की तुलना में अधिक इंटरैक्शन और जटिल इनपुट हैंडलिंग करने योग्य बनाता है।
  • इसे दो आकारों, 8B और 70B मापदंडों (आकार और जटिलता का एक माप) में जारी किया गया है।
  • दोनों आकार (8B और 70B) एक बेस मॉडल और एक निर्देश-ट्यून किए गए संस्करण के साथ आते हैं जिन्हें विशिष्ट कार्यों में प्रदर्शन बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
    • निर्देश-ट्यून संस्करण ए.आई. चैटबॉट्स को सशक्त बनाने के लिए है जो उपयोगकर्ताओं के साथ बातचीत करने के लिए हैं।

पूर्वी लहर

चर्चा में क्यों 

भारतीय नौसेना ने समुद्री सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के अपने के प्रयासों के तहत पूर्वी लहर नौसैनिक अभ्यास किया।

विशेषताएँ

  • भारतीय नौसेना ने पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के परिचालन नियंत्रण के तहत पूर्वी तट पर इस अभ्यास का आयोजन किया।
  • अभ्यास 'पूर्वी लहर' में जहाजों, पनडुब्बियों, विमानों और विशेष नौसैनिक बलों की भागीदारी देखी गई।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए भारतीय नौसेना की तैयारियों का आकलन करना था।
  • यह अभ्यास कई चरणों में आयोजित किया गया था जिसमें मुख्य रूप से सामरिक चरण एवं हथियार चरण शामिल था।
  • इसमें भारतीय वायुसेना, अंडमान और निकोबार कमान और तटरक्षक बलों ने भी भागीदारी की।

क्लाउडेड टाइगर कैट

चर्चा में क्यों 

ब्राज़ील में खोजी गई क्लाउडेड टाइगर की नई प्रजाति वनों की कटाई और अवैध शिकार के कारण संकट का सामना कर रही है।

CLOUDED

विशेषताएँ

  • वैज्ञानिक नाम : लेपर्डस पार्डिनोइड्स
  • शारीरिक विशिष्टताएँ : 
    • जंगली बिल्ली की प्रजाति 
    • छोटा आकार 
    • चित्तीदार विशिष्ट आवरण 
  • भौगोलिक वितरण 
    • दक्षिणी मध्य अमेरिकी और एंडीज पर्वत श्रृंखला के जंगलों में 
    • कोस्टा रिका, पनामा, कोलंबिया, पेरू, बोलीविया और अर्जेंटीना 

चुनौतियाँ 

  • वनों की कटाई
  • जैव विविधता की क्षति 
  • आवास विखंडन 
  • अवैध शिकार
  •  घरेलू जानवरों से रोग का प्रसार

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR