New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

शॉर्ट न्यूज़ : 02 मार्च , 2024

शॉर्ट न्यूज़ : 02 मार्च , 2024


इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस

बेहद कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली(VSHORADS)

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 का समापन

भारत और मलेशिया का द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास समुद्र लक्ष्मण

अलेक्जेंडर स्टब


इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस

BIG-CATS

  • केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने को इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (IBCA) की स्थापना को मंजूरी प्रदान की। 
  • इसका मुख्यालय भारत में होगा।
  • इसे वर्ष 2023-24 से वर्ष 2027-28 तक पांच वर्षों की अवधि के लिए 150 करोड़ रुपये की एकमुश्त बजटीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इसका उद्देश्य बिग कैट के भविष्य को सुरक्षित बनाना है।
  • यह इनके संरक्षण के लिए देशों के बीच आपसी सहयोग में वृद्धि करेगा 
  • बिग कैट के अंतर्गत मुख्यतः सात बिग कैट आते हैं -  
    1. बाघ
    2. शेर
    3. तेंदुआ
    4. हिम तेंदुआ
    5. प्यूमा
    6. जगुआर
    7. चीता।

बेहद कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली(VSHORADS)

VSHORADS

  • रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने ओडिशा के चांदीपुर से ‘बेहद कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली’ (VSHORADS) का सफल परीक्षण किया  
  • इसे DRDO प्रयोगशालाओं और रिसर्च सेंटर इमारात (RCI) द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया गया है। 
  • VSHORADS, एक मैन पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम है। 
  • इस वायु रक्षा प्रणाली का उद्देश्य कम ऊंचाई वाले हवाई खतरों को रोकना है।
  • इसमें ‘लघु प्रतिक्रिया नियंत्रण प्रणाली’ (RCS) और ‘एकीकृत एवियोनिक्स’ सहित कई नवीन तकनीकों को शामिल किया गया है।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO)

  • स्थापना – वर्ष 1958
  • मुख्यालय - नई दिल्ली

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 का समापन

  • खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के चौथे संस्करण का आयोजन 17 से 29 फरवरी 2024 तक किया गया।
  • पहली बार इसका आयोजन भारत के 7 पूर्वोत्तर राज्यों - असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, नागालैंड और त्रिपुरा में किया गया 
  • इस प्रतियोगिता में 200 से अधिक भारतीय विश्वविद्यालयों के लगभग 4,500 एथलीटों ने भाग लिया  

पदक तालिका 

  • चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कुल 71 पदकों(32 स्वर्ण, 18 रजत और 21 कांस्य) के साथ प्रथम स्थान पर रही
  • लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने कुल 42 पदकों (20 स्वर्ण, 14 रजत और 8 कांस्य) के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया 
  • उत्कल विश्वविद्यालय की तैराक ‘प्रत्यसा रे’ कुल 6 पदक (4 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य) के साथ सबसे सफल महिला एथलीट रहीं। 
  • जैन विश्वविद्यालय के माइकल डिसूजा4 स्वर्ण पदकों के साथ सबसे सफल पुरुष एथलीट रहे

भारत और मलेशिया का द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास समुद्र लक्ष्मण

INS-KILTAN

  • भारत और मलेशिया के समुद्री अभ्यास समुद्र लक्ष्मण का आयोजन 28 फरवरी से 2 मार्च, 2024 तक विशाखापट्टनम में किया जा रहा है।
  • यह समुद्र लक्ष्मण समुद्री अभ्यास का तीसरा संस्करण है। 
  • इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच संबंधों को मजबूत करना, सर्वोत्तम कार्य-प्रणालियों को साझा करना तथा ज्ञान के आधार को बढ़ाना है। 
  • इसके तहत नौसेनाओं के चालक दल बंदरगाह पर विभिन्न कार्य-प्रणालियों से संबंधित बातचीत, खेल कार्यक्रम और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए आपस में चर्चा करेंगे।
  • इस अभ्यास में भारतीय नौसेना का जहाज किल्टन और रॉयल मलेशियाई जहाज केडी लकीर भाग ले रहे हैं

अलेक्जेंडर स्टब

alexander-stubb

  • 3 मार्च, 2023 को अलेक्जेंडर स्टब ने फ़िनलैंड के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली
  • अलेक्जेंडर स्टब इससे पहले फ़िनलैंड के प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं 
  • ये फ़िनलैंड की नेशनल कोएलिशन पार्टी से संबंधित हैं 

फ़िनलैंड

finland

  • फिनलैंड, उत्तरी यूरोप में स्थित देश है, जिसकी राजधानी हेलसिंकी है।
  • यह स्वीडन, नॉर्वे और रूस के साथ अपनी भूमि सीमा को साझा करता है।
  • फिनलैंड को झीलों का देश भी कहा जाता है
  • इसकी मुद्रा यूरो है

प्रश्न – फ़िनलैंड की सीमा निम्नलिखित में से किस देश के साथ नहीं लगती है ?

(a) स्वीडन

(b) नॉर्वे 

(c) रूस

(d) डेनमार्क


Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR