New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

शॉर्ट न्यूज़ : 06 अप्रैल , 2024

शॉर्ट न्यूज़ : 06 अप्रैल , 2024


राकेश मोहन विश्व बैंक आर्थिक सलाहकार पैनल में नियुक्त

भारतीय वायु सेना द्वारा ‘आकाशतीर’ की तैनाती

डिजिटल स्वास्थ्य प्रमोटर SARAH

नजमी वज़ीरी - दिल्ली वन संरक्षण समिति के प्रमुख

भारत दुनिया में डोपिंग उल्लंघन करने वाला शीर्ष देश

आर्मी मेडिकल कोर का 260वां संस्थापना दिवस

दुनिया का सबसे शक्तिशाली लेजर

सतलुज जल विद्युत निगम (SJVN) को CIDC विश्वकर्मा पुरस्कार


राकेश मोहन विश्व बैंक आर्थिक सलाहकार पैनल में नियुक्त

rakesh-mohan

  • हाल ही में राकेश मोहन को विश्व बैंक आर्थिक सलाहकार पैनल में नियुक्त किया गया 
  • राकेश मोहन वर्तमान में सेंटर फॉर सोशल एंड इकोनॉमिक प्रोग्रेस में कार्यरत हैं। 
  • ये प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अंशकालिक सदस्य भी हैं।
  • विश्व बैंक का आर्थिक सलाहकार पैनल, विश्व बैंक के लिए रणनीतिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करता है 

विश्व बैंक

  • स्थापना- वर्ष 1944
  • मुख्यालय – वाशिंगटन(संयुक्त राज्य अमेरिका)
  • अध्यक्ष - अजय बंगा

भारतीय वायु सेना द्वारा ‘आकाशतीर’ की तैनाती

flag

  • हाल ही में भारतीय वायु सेना ने 'आकाशतीर कमांड और कंट्रोल सिस्टम' को एयर डिफेंस कोर में शामिल किया 

आकाशतीर एयर डिफेंस सिस्टम  

  • इसे भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड ने विकसित किया है 
  • इसे सुरक्षा प्रणाली की नई चुनौतियों का मुकबला करने के लिए तैयार किया गया है।
  • इसका लक्ष्य नियंत्रण और रिपोर्टिंग प्रक्रियाओं को स्वचालित करके सेना के वायु रक्षा तंत्र को मजबूत करना है।
  • यह रडार और संचार प्रणालियों को एक एकीकृत नेटवर्क में जोड़ता है। 
  • यह भारतीय वायु सेना को संभावित हवाई खतरों से महत्वपूर्ण संपत्तियों, और बुनियादी ढांचे की रक्षा करने में मदद करेगा 
  • यह कम ऊंचाई पर स्थित हवाई क्षेत्र की निगरानी करने के साथ जमीन आधारित वायु रक्षा हथियार प्रणालियों को प्रभावी रूप से नियंत्रित करेगा।

डिजिटल स्वास्थ्य प्रमोटर SARAH

sarah

  • हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने डिजिटल स्वास्थ्य प्रमोटर SARAH को लॉन्च किया है।
  • इसका पूरा नाम Smart AI Resources Assistant for Health Assistant है।
  • इसे सोल मशीन्स बायोलॉजिकल AI के सहयोग से विकसित किया गया है
  • यह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में 24 घंटे जानकारी प्रदान करेगा  
  • यह 8 भाषाओं में बातचीत करने में सक्षम है 
  • यह निम्नलिखित कार्य करने में सक्षम है - 
    • ऑन टाइम उत्तर देने में
    • व्यक्तिगत बातचीत में शामिल होने में 
  • उद्देश्य - 
    • स्वस्थ आदतों और मानसिक स्वास्थ्य सहित गंभीर विषयों पर उपयोगकर्ताओं को शिक्षित करना।
    • लोगों को कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारी और मधुमेह जैसे बीमारियों के प्रति जानकारी देना।
    • तंबाकू छोड़ने, स्वस्थ आहार और तनावमुक्त करने के बारे में नवीनतम जानकारी तक पहुंचने में मदद करना।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)

  • WHO, स्वास्थ्य के लिये संयुक्त राष्ट्र की विशेषज्ञ एजेंसी है।
  •  यह एक अंतर-सरकारी संगठन है, जो सदस्य देशों के स्वास्थ्य मंत्रालयों के माध्यम से उनके साथ मिलकर काम करता है।
  • स्थापना  - वर्ष 1948
  • मुख्यालय - ज़िनेवा (स्विट्ज़रलैंड)

नजमी वज़ीरी - दिल्ली वन संरक्षण समिति के प्रमुख

najmi-waziri

  • हाल ही में नजमी वज़ीरी को दिल्ली वन संरक्षण समिति के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया 
  • नजमी वज़ीरी दिल्ली के ग्रीन जज के रूप में प्रसिद्ध हैं।
  •  न्यायाधीश रहते हुए उन्होंने दिल्ली के हरित आवरण को बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय दिए।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में वन

  • दिल्ली के वन विभाग के अनुसार दिल्ली में कुल दर्ज वन क्षेत्र 85 वर्ग किमी है।
  •  यह दिल्ली के भौगोलिक क्षेत्र का 5.73% है 
  • जिसमें आरक्षित वन 91.76% और संरक्षित वन 8.24% है।

भारत दुनिया में डोपिंग उल्लंघन करने वाला शीर्ष देश

  • विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2022 में दुनिया में डोपिंग के मामलों की सबसे अधिक संख्या भारत में पायी गई 

World-Anti-Doping-Agency

  • डोपिंग का तात्पर्य खेलों में अनुचित लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से प्रदर्शन बढ़ाने वाली प्रतिबंधित दवाओं के उपयोग से है। 
  • 1 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 तक भारतीय एथलीटों के मूत्र, रक्त और सूखे रक्त धब्बे सहित 3,865 नमूनों का परीक्षण किया गया।
  • भारतीय नमूने में 100 से अधिक सकारात्मक परिणाम आए। 
    • परीक्षण किए गए कुल नमूनों में से 3.2% सकारात्मक पाए गए।

विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (World Anti-Doping Agency)

  • स्थापना -  वर्ष 1999 
  • मुख्यालय - मॉन्ट्रियल, कनाडा
  • इसकी प्रमुख कार्यों में वैज्ञानिक अनुसंधान, शिक्षा, एंटी-डोपिंग क्षमताओं का विकास करना और विश्व एंटी-डोपिंग संहिता की निगरानी करना शामिल है।

आर्मी मेडिकल कोर का 260वां संस्थापना दिवस

army

  • हाल ही में आर्मी मेडिकल कोर ने अपना 260वां संस्थापना दिवस मनाया। 
  • आर्मी मेडिकल कोर (AMC) की स्थापना वर्ष 1764 में की गई थी 
  • यह सभी सेना कर्मियों और उनके परिवारों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान करती है। 
  • AMC ने संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन तथा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (HADR) गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है
  • आर्मी मेडिकल कोर का आदर्श वाक्य : ‘सर्वे सन्तु निरामया’ हैं, जिसका अर्थ है ‘सभी रोगमुक्त हों’।

दुनिया का सबसे शक्तिशाली लेजर

LASER

  • हाल ही में रोमानिया में दुनिया के सबसे शक्तिशाली लेजर का अनावरण किया। 
  • इस लेज़र को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट के अनुसंधान केंद्र में रखा गया है।
  • यह अनुसंधान केंद्र यूरोपीय संघ के एक्सट्रीम लाइट इंफ्रास्ट्रक्चर (ELI) परियोजना का हिस्सा है।
  • इस लेजर में ‘चिरप्ड-पल्स एम्प्लीफिकेशन’ (CPA) का उपयोग किया गया है।
  • CPA का अविष्कार फ्रांस के जेरार्ड मौरौ और कनाडा की डोना स्ट्रिकलैंड ने किया है।
    • इस अविष्कार के लिए उन्हें वर्ष 2018 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला था।

सतलुज जल विद्युत निगम (SJVN) को CIDC विश्वकर्मा पुरस्कार

SJVN

  • हाल ही में सतलुज जल विद्युत निगम (SJVN) को विश्वकर्मा पुरस्कार, 2024 से सम्मानित किया गया
  • SJVN को यह पुरस्कार कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व योगदान के लिए दिया गया है।  

सतलुज जल विद्युत निगम (SJVN)

  • यह विद्युत मंत्रालय के नियंत्रण में मिनी रत्न श्रेणी-। सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है।
  • स्थापना - 24 मई, 1988 को भारत सरकार तथा हिमाचल प्रदेश सरकार के संयुक्त उपक्रम के रूप में 
  • यह हिमाचल प्रदेश में भारत के सबसे बड़े 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन (NJHPS) को संचालित कर रहा है।

CIDC विश्वकर्मा पुरस्कार

  • यह पुरस्कार निर्माण उद्योग विकास परिषद द्वारा (CIDC ) द्वारा दिया जाता है  
  • यह पुरस्कार राष्ट्र के विकास और सतत विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कार्यों के लिए संगठनों और व्यक्तियों को दिया जाता है

प्रश्न - सतलुज जल विद्युत निगम (SJVN) की स्थापना किस वर्ष की गई ?

(a) वर्ष 1980

(b) वर्ष 1982

(c) वर्ष 1988

(d) वर्ष 1998


Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR