New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

शॉर्ट न्यूज़ : 08 अप्रैल , 2024

शॉर्ट न्यूज़ : 08 अप्रैल , 2024


भारतीय तटरक्षक बल का जलीय केंद्र

सिएरा लियोन में राष्ट्रीय आपातकाल

फणीगिरी में इक्ष्वाकु काल के सिक्के

कजाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता

सुविधा पोर्टल

INS शारदा को ‘ऑन द स्पॉट यूनिट प्रशस्ति पत्र’

वर्ष 2024 का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण


भारतीय तटरक्षक बल का जलीय केंद्र

  • हाल ही में तमिलनाडु के रामेश्वरम में भारतीय तटरक्षक बल के जलीय केंद्र का उद्घाटन किया गया।

ani

भारतीय तटरक्षक बल 

indian

  • स्थापना - 1 फरवरी 1977 
  • यह केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है। 
  • पहले महानिदेशक - वी.ए.कामथ
  • वर्तमान महानिदेशक - राकेश पाल
  • कार्य - 
    • समुद्र में तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों को रोकना 
    • भारत के समुद्री संसाधनों की रक्षा करना 
    • भारत के समुद्री क्षेत्रों में समुद्री पर्यावरण का संरक्षण
    • बाढ़, चक्रवात एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान नागरिकों को सहायता प्रदान करना 
  • आदर्श वाक्य - "वयं रक्षामः"
  • मुख्यालय - नई दिल्ली
  • भारतीय तटरक्षक बल के पांच क्षेत्रीय कमांड सेंटर हैं।

क्षेत्रीय कमांड सेंटर

मुख्यालय

उत्तर-पश्चिम कमांड 

गांधीनगर

पश्चिम कमांड 

मुंबई

पूर्वी कमांड 

चेन्नई

उत्तर- पूर्वी कमांड

कोलकाता

अंडमान और निकोबार कमांड   

पोर्ट ब्लेयर


सिएरा लियोन में राष्ट्रीय आपातकाल

sierre

  • यह पश्चिम अफ़्रीका में स्थित एक देश है। 
  • इसकी सीमा उत्तर और पूर्व में गिनी, दक्षिण में लाइबेरिया और पश्चिम में अटलांटिक महासागर से लगती है।
  • राजधानी -  फ़्रीटाउन
    • फ़्रीटाउन दुनिया के सबसे बड़े प्राकृतिक बंदरगाहों में से एक है।
  • मुद्रा - लियोन
  • सिएरा लियोन की जलवायु मुख्य रूप से उष्णकटिबंधीय है 
  • रोकेल, ताया, मोआ और सेवा सिएरा लियोन की प्रमुख नदियाँ हैं।
  • यहाँ मुख्य रूप से हीरा, सोना, बॉक्साइट और रूटाइल(टाइटेनियम डाइऑक्साइड) आदि खनिज तत्व पाये जाते हैं।

फणीगिरी में इक्ष्वाकु काल के सिक्के

funigiri

  • हाल ही में पुरातत्व और संग्रहालय विभाग ने फणीगिरी में इक्ष्वाकु काल के सिक्कों की खोज की। 
  • ये सिक्के सीसे के हैं। 
  • इनके एक तरफ हाथी और दूसरी तरफ उज्जैन का प्रतीक है।
  • इनकी अवधि  तीसरी शताब्दी से चौथी शताब्दी के बीच की है।

फणीगिरी

  • यह तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में स्थित है। 
  • फणीगिरी, का अर्थ “सांप के फन की पहाड़ी”है। 
    • यह एक प्रमुख बौद्ध स्थल है। 
  • यहाँ से महास्तूप, चैत्य गृह और विहार प्राप्त हुए हैं। 
  • फणीगिरी दक्कन के पश्चिम और पूर्वी तट को जोड़ने वाले प्राचीन व्यापार मार्ग (दक्षिणापथ) पर स्थित महत्वपूर्ण बौद्ध मठों में से एक है।

कजाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता

Badminton-Championship

  • हाल ही में कजाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में अनुपमा उपाध्याय ने महिला एकल और एम.थारुन ने पुरुष एकल का खिताब जीता। 
  • महिला एकल फाइनल में अनुपमा उपाध्याय ने इशरानी बरुआ को 21-15, 21-16 से हराया।  
  • पुरुष एकल फाइनल में, एम.थारुन ने मलेशिया के सून जू वेन को 21-10, 21-19 से हराया।  
  • कजाकिस्तान इंटरनेशनल चैलेंज टूर्नामेंट का आयोजन 2-6 अप्रैल 2024 तक उरलस्क, कजाकिस्तान में कजाकिस्तान नेशनल बैडमिंटन फेडरेशन द्वारा किया गया।

सुविधा पोर्टल

suvidha-portal

  • यह पोर्टल भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा विकसित एक तकनीकी समाधान है। 
  • यह रैलियों के आयोजन, अस्थायी पार्टी कार्यालय खोलने, हेलीकॉप्टर, वाहन परमिट प्राप्त करने, पर्चे बांटने की अनुमति प्रदान करता है।
  • अनुमति संबंधी अनुरोधों पर यह 'फर्स्ट इन फर्स्ट आउट सिद्धांत' के आधार पर कार्य करता है। 
  • इसका उद्देश्‍य स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से चुनाव कराने के लिए सभी राजनीतिक दलों को समान अवसर प्रदान करना है। 
  • यह चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों से प्राप्‍त अनुमति और सुविधाओं के अनुरोधों और उन पर कार्रवाई करने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करता है।
  • इससे चुनाव प्रक्रिया और अधिक सुगम एवं पारदर्शी बनती है।

INS शारदा को ‘ऑन द स्पॉट यूनिट प्रशस्ति पत्र’

  • हाल ही में INS शारदा को ‘ऑन द स्पॉट यूनिट प्रशस्ति पत्र’ से सम्मानित किया गया। 
  • INS शारदा को यह प्रशस्ति पत्र’ सफलतापूर्वक समुद्री डकैती विरोधी अभियान चलाने के लिए प्रदान किया गया। 
  • यह ईरानी जहाज ओमारी के सभी  चालक दल के सदस्यों की सुरक्षित रिहाई में शामिल था।
    • ओमारी को सोमालिया के पूर्वी तट पर समुद्री डाकुओं ने बंधक बना लिया था। 

INS शारदा

INS-Sharda

  • यह सुकन्या श्रेणी का गश्ती जहाज है। 
  • इसे हिंद महासागर क्षेत्र में नाविकों की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। 
  • यह 22 अगस्त 1990 से कार्यरत है। 
  • इसका निर्माण हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा किया गया है।

वर्ष 2024 का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण

solar-eclipse

  • 8 अप्रैल को वर्ष 2024 का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा 
  • इस पूर्ण सूर्यग्रहण को ग्रेट नार्थ अमेरिकन सोलर एक्लिप्स नाम दिया गया है।
  • यह मैक्सिको, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में नजर आएगा।
  • यह भारत में देखने को नहीं मिलेगा 

सूर्य ग्रहण

  • सूर्य ग्रहण तब होता है जब जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्‍वी एक सीधी रेखा में होते हैं और चन्द्रमा, सूर्य व पृथ्वी के बीच में आ जाता है 
  • इसके कारण सूर्य का प्रकाश पृथ्‍वी तक नहीं पहुँच पाता है 

सूर्य ग्रहण के प्रकार 

1. पूर्ण सूर्य ग्रहण

  • इसमें चंद्रमा, चंद्रमा, सूर्य की पूरी सतह को ढक लेता है।

2. आंशिक सूर्य ग्रहण

  • इसमें सूर्य का सिर्फ कुछ भाग ही पृथ्वी से दिखाई नहीं देता है।
  • चन्दमा, सूर्य के केवल कुछ भाग को ही अपनी छाया में ले पाता है।

3. वलयाकार सूर्य ग्रहण

  • इसमें चन्द्रमा सूर्य के केवल मध्य भाग को ही ढक पाता है।
  • यह तब होता है जब चन्द्रमा पृथ्वी के अधिक दूर रहते हुए पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है।

प्रश्न - फणीगिरी किस राज्य में स्थित है?

(a) तेलंगाना 

(b) आन्ध्रप्रदेश 

(c) तमिलनाडु 

(d) उत्तर प्रदेश


Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR