New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

शॉर्ट न्यूज़ : 08 मार्च , 2024

शॉर्ट न्यूज़ : 08 मार्च , 2024


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस,2024

राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव, 2024

आइरिस (Iris) - भारत का पहला AI शिक्षक

मिस्त्र की मुद्रा का अवमूल्यन

झारखंड की विधवा पुनर्विवाह योजना


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस,2024

  • संयुक्त राष्ट्र (United Nations) द्वारा प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।
  • इस दिन को मनाने का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।  
  • संयुक्त राष्ट्र द्वारा पहली बार वर्ष 1975 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया 
  • वर्ष 1977 में संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की घोषणा घोषणा करते हुए एक प्रस्ताव अपनाया
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2024 की थीम : “इंस्पायर इंक्लुजन” (Inspire Inclusion) है।

राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव, 2024

  • राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव, 2024 में हरियाणा के यतिन भास्कर दुग्गल ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया 
  • तमिलनाडु की वैष्ण पिचाई ने दूसरा और राजस्थान की कनिष्का शर्मा ने तीसरा पुरस्कार जीता. 

राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव, 2024

  • राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव, 2024 का आयोजन 9 फरवरी, 2024 से 6 मार्च, 2024 तक किया गया था  
  • इसका आयोजन देश के 785 जिलों में तीन स्तरों पर किया गया 
  • जिला युवा संसद का आयोजन 9 फरवरी, 2024 से 14 फरवरी, 2024 तक किया गया। 
  • जिला युवा संसद के विजेताओं ने 19 से 24 फरवरी 2024 तक राज्य युवा संसद में भाग लिया
  • राज्य युवा संसद के  विजेताओं ने संसद के केंद्रीय हाल में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद में भाग लिया 
  • थीम - युवाओं की आवाज- राष्ट्र के परिवर्तन के लिए सहभागी और सशक्त बने
  • इसका आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, नेहरू युवा केंद्र संगठन और राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से किया जाता है  
  • इसे तीन स्तरों पर आयोजित किया जाता है - 
    1. जिला युवा संसद 
    2. राज्य युवा संसद
    3. राष्ट्रीय युवा संसद

आइरिस (Iris) - भारत का पहला AI शिक्षक

Iris

  • केरल के तिरुवनंतपुरम के KTCT हायर सेकेंडरी स्कूल में एक AIरोबोट शिक्षक, आइरिस को लॉन्च किया गया है।
  • यह रोबोट कडुवायिल थंगल चैरिटेबल ट्रस्ट की एक पहल है।
  • इसे मेकर लैब्स द्वारा बनाया गया है।
  • इसको बनाने का उद्देश्य स्कूलों में पाठ्येतर गतिविधियों को बढ़ाना है।
  • यह कई भाषाओं में विद्यार्थियों से बातचीत कर सकता है।
  • यह जटिल प्रश्नों का उत्तर देने में सक्षम है।
  • यहभारत का पहला AI शिक्षक है

मिस्त्र की मुद्रा का अवमूल्यन

egpt

  • हाल ही में मिस्र ने अपनी मुद्रा मिस्री पाउंड का लगभग 35% से अधिक अवमूल्यन किया।
  • वर्ष 2022 से अब तक मिस्र चार बार अपनी मुद्रा का अवमूल्यन कर चुका है।
  • मुद्रा अवमूल्यन में कोई देश अपनी मुद्रा के सापेक्ष मूल्य को कम कर देता है 

मिस्र

  • मिस्र की सीमा इस्राइल, लीबिया और सूडान से लगती है।
  • राजधानी - काहिरा 
  • प्रधानमंत्री- मुस्तफा मैडबौली
  • राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सीसी

झारखंड की विधवा पुनर्विवाह योजना

  • संयुक्त राष्ट्र (United Nations) द्वारा प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।
  • इस दिन को मनाने का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।  
  • संयुक्त राष्ट्र द्वारा पहली बार वर्ष 1975 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया 
  • वर्ष 1977 में संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की घोषणा घोषणा करते हुए एक प्रस्ताव अपनाया
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2024 की थीम : “इंस्पायर इंक्लुजन” (Inspire Inclusion) है।

झारखंड की विधवा पुनर्विवाह योजना

  • झारखंड सरकार ने विधवा महिलाओं को विवाह के लिए प्रोत्साहित करने के लिए विधवा पुनर्विवाह योजना शुरू की है।
  • इसके अंतर्गत दोबारा विवाह करने के लिए विधवा महिलाओं को दो लाख रुपए दिए जाएंगे।
  • इस योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं को झारखंड का निवासी होना अनिवार्य है।
  • सरकारी नौकरी वाली महिलाएँ, पेंशन प्राप्त और आयकर दाताओं को इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं होगा 
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को पति का मृत्यु प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा।
  • पुनर्विवाह की तिथि से एक वर्ष के अंदर ही योजना के लाभ के लिए आवेदन करना होगा।

झारखंड

  • स्थापना - 15 नवंबर 2000 
  • राजधानी - रांची
  • मुख्यमंत्री - चंपई सोरेन 

प्रश्न - हाल ही में किस राज्य ने विधवा पुनर्विवाह योजना की शुरुआत की ?

(a) उत्तर प्रदेश

(b) झारखण्ड 

(c) पश्चिम बंगाल 

(d) केरल 


Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR