New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

शॉर्ट न्यूज़ : 09 अप्रैल , 2024

शॉर्ट न्यूज़ : 09 अप्रैल , 2024


साइबर सुरक्षित भारत पहल के अंतर्गत मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम

मीनेश शाह NCDFI के चेयरमैन नियुक्त

त्रि-सेवा सम्मेलन 'परिवर्तन चिंतन'

पीटर पेलेग्रिनी - स्लोवाकिया के नये राष्ट्रपति

गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड(GAIL) को CIDC विश्वकर्मा पुरस्कार

रूस में आपातकाल

सितवे - भारत का दूसरा वैश्विक बंदरगाह


साइबर सुरक्षित भारत पहल के अंतर्गत मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम

 Security-Officers

  • हाल ही में साइबर सुरक्षित भारत पहल के अंतर्गत मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारियों का 43वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया 
  • इसका आयोजन 8-12 अप्रैल 2024 तक भारतीय लोक प्रशासन संस्थान, नई दिल्ली में  किया जायेगा 
  • इसका आयोजन राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन (NEGD) द्वारा ‘क्षमता निर्माण योजना’ के तहत किया जा रहा है।
  • प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य -
  • साइबर हमलों को पूरी तरह समझने के लिए शिक्षित करना।
  • सुरक्षा की नवीनतम तकनीकों के लिए आवश्यक अनुभव प्राप्त करना। 
  • कानूनी प्रावधानों का समग्र दृष्टिकोण प्रदान करना।
  • साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में नीतियां और योजनाएं बनाने में सक्षम बनाना। 

साइबर सुरक्षित भारत पहल

cytber-surakshit-bharat

  • इसे इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा वर्ष 2018 में शुरू किया गया 
  • इसे राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन और विभिन्न उद्योग भागीदारों के सहयोग से लॉन्च किया गया था
  • यह सार्वजनिक निजी भागीदारी मॉडल के तहत सरकार और उद्योग संघ के बीच साझेदारी है।
    • उद्देश्य-
    • साइबर अपराध के बारे में जागरूकता फैलाना। 
    • सभी सरकारी विभागों में मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारियों (CISO) और फ्रंटलाइन IT अधिकारियों का क्षमता निर्माण करना।
    • साइबर अपराध के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करना।
    • संगठनों को अपने डिजिटल बुनियादी ढांचे की रक्षा करने और साइबर हमलों से निपटने के लिए तैयार करना 

मीनेश शाह NCDFI के चेयरमैन नियुक्त

Meenesh-Shah

  • हाल ही में मीनेश शाह को नेशनल कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NCDFI) का चेयरमैन नियुक्त किया गया 

नेशनल कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NCDFI)

ncdfi

  • स्थापना - वर्ष 1970 
  • मुख्यालय - नई दिल्ली
  • NCDFI, सहकारी डेयरियों का एक शीर्ष निकाय है। 
  • इसके सदस्यों में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की संघीय डेयरी सहकारी समितियां शामिल हैं।
  • कार्य 
    • सहकारी तर्ज पर डेयरी उद्योगों को बढ़ावा देना
    • डेयरी उत्पादक सहकारी समितियों और वस्तुओं से संबंधित संबद्ध संगठनों के कामकाज में समन्वय, सहायता, विकास और सुविधा प्रदान करना।

त्रि-सेवा सम्मेलन 'परिवर्तन चिंतन'

Tri-Service-Conference

  • हाल ही में तीनों सेनाओं के सम्‍मेलन 'परिवर्तन चिंतन' का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।
  • इसका आयोजन इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ द्वारा किया गया 
  • यह सभी त्रि-सेवा संस्थानों, सैन्य मामलों के विभाग, मुख्यालय एकीकृत रक्षा कर्मचारियों और तीनों सेवाओं के प्रमुखों का पहला सम्मेलन है।
  • सम्मेलन का उद्देश्य -
    • सशस्‍त्र बलों में संयुक्तता और एकीकरण को आगे बढ़ाने तथा नए एवं ताजा विचारों, पहलों और सुधारों का सृजन करना 
    • सिविल और सैन्य दोनों क्षेत्रों में राष्ट्रीय सुरक्षा पर प्रभाव डालने वाले राष्ट्रीय सामरिक मुद्दों पर विचार-विमर्श
    • उभरती और नवाचारी प्रौद्योगिकियों को अपनाते हुए अगली पीढ़ी के सुधारों को शुरू करने की दिशा में विचारों का आदान-प्रदान

पीटर पेलेग्रिनी - स्लोवाकिया के नये राष्ट्रपति

peter-pellegrini

  • हाल ही में पीटर पेलेग्रिनी को स्लोवाकिया का राष्ट्रपति चुना गया 
  • पीटर पेलेग्रिनी, वामपंथी हलास (वॉयस) पार्टी के नेता है।

स्लोवाकिया

SLOVAKIA

  • स्लोवाकिया एक यूरोपीय देश है 
  • इस देश का गठन वर्ष 1993 में चेकोस्लोवाकिया के विभाजन के बाद हुआ  
  • इसकी सीमा पोलैंड, हंगरी, यूक्रेन, चेक गणराज्य और ऑस्ट्रिया से लगती है 
  • राजधानी -  ब्रातिस्लावा
  • मुद्रा - यूरो

गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड(GAIL) को CIDC विश्वकर्मा पुरस्कार

CIDC

  • हाल ही में GAIL को बरौनी-गुवाहाटी प्राकृतिक गैस पाइपलाइन परियोजना के लिए CIDC विश्वकर्मा पुरस्कार प्रदान किया गया 

बरौनी-गुवाहाटी प्राकृतिक गैस पाइपलाइन परियोजना

  • यह पाइपलाइन बरौनी(बिहार) से गुवाहाटी(असम) तक है 
  • इसकी कुल लंबाई 718 किमी है
  •  यह उत्तर-पूर्व क्षेत्र में प्राकृतिक गैस पहुंचाने के लिए एक महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में कार्य करती है।
  • यह प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा पाइपलाइन परियोजना का एक भाग है।

गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड(GAIL)

GAIL

  • यह भारत में गैस उत्खनन करने वाली शीर्ष तकनीकी संस्था है
  • स्थापना – वर्ष 1984
  • मुख्यालय - नई दिल्ली 
  • यह पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन महारत्न श्रेणी की  केन्‍द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम है 
  • कार्य 
    • प्राकृतिक गैस की खोज और उत्पादन
    • घरेलू और औद्योगिक/वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को प्राकृतिक गैस के वितरण के लिए सिटी गैस वितरण नेटवर्क का विकास करना 
    • औद्योगिक और वाणिज्यिक उपयोग के लिए प्राकृतिक गैस की आपूर्ति
    • घरेलू उपयोग के लिए संपीड़ित प्राकृतिक गैस(CNG) और पाइप्ड प्राकृतिक गैस(PNG) का वितरण
    • राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के हित में प्राकृतिक गैस के प्रभावी उपयोग में तीव्रता लाना और वृद्धि करना
    • देश में प्राकृतिक गैस पाइपलाइन नेटवर्क का संचालन और रखरखाव

रूस में आपातकाल

federal emergency

  • हाल ही में रूस ने यूराल नदी में बाढ़ आने के कारण दक्षिणी ऑरेनबर्ग क्षेत्र में "संघीय आपातकाल" घोषित कर दिया

यूराल नदी

Ural-River

  • इसकी उत्पत्ति रूस में माउंट क्रुग्लाया के निकट यूराल पर्वत से होती है।
  • यह रूस और कजाकिस्तान से होकर बहती है। 
  • यह कैस्पियन सागर में गिरती है
  • वोल्गा और डेन्यूब नदी के बाद यह यूरोप की तीसरी सबसे लंबी नदी है। 
  • कुशुम, डेरकुल, इरटेक, उटवा, एलेक आदि इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ हैं 

रूस 

RUSSIA

  • रूस की सीमा, नार्वे, फ़िनलैण्ड, एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया, पोलैण्ड, बेलारूस, यूक्रेन, जॉर्जिया, अज़रबैजान, कजाकिस्तान, चीन, मंगोलिया और उत्तर कोरिया से लगती है 
  • यह दुनिया का सबसे अधिक क्षेत्रफल वाला देश है 
  • यह यूरोप का सबसे अधिक आबादी वाला देश भी है 
  • राजधानी – मास्को
  • मुद्रा – रूबल

सितवे - भारत का दूसरा वैश्विक बंदरगाह

  • हाल ही में विदेश मंत्रालय ने इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड को सितवे बंदरगाह का संचालन करने की मंजूरी दे दी
  •  इसी के साथ सितवे, ईरान के चाबहार के बाद इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड के नियंत्रण में आने वाला दूसरा अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह बन गया है।
  • चाबहार में भारत का नियंत्रण दो टर्मिनल पर है, वहीं सितवे बंदरगाह पर भारत का पूर्ण नियंत्रण होगा।
  • इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड, सागरमाला डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड की सहायक कंपनी है
    • इसका गठन मुख्य रूप से चाबहार विकास परियोजना में भाग लेने के लिए किया गया था

सितवे बंदरगाह

MYANMAR

  • यह म्यांमार के रखाइन प्रांत में कलादान नदी पर स्थित है 
  • भारत ने इस  बंदरगाह के निर्माण के लिए  म्यांमार को 500 मिलियन डॉलर का अनुदान दिया था।
  • सितवे बंदरगाह का विकास कलादान मल्टीमॉडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट परियोजना के अंतर्गत किया जा रहा है  
  • इस परियोजना के तहत म्यांमार के सितवे बंदरगाह को भारत के मिजोरम राज्य से जोड़ा जाएगा। 
  • यह भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा। 
  • इससे त्रिपुरा और मिजोरम तक माल पहुंचाने के लिए परिवहन लागत और लॉजिस्टिक लागत में कमी आयेगी

प्रश्न - निम्नलिखित में से किस देश के साथ स्लोवाकिया अपनी भू-सीमा साझा नहीं करता है? 

(a) पोलैंड

(b) हंगरी

(c) यूक्रेन

(d) स्लोवेनिया


Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR